श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Lok Sabha Election 2024: कितने पूर्व CM बने सांसद और किन्हें मिली हार, देखें पूरी लिस्ट

Lok Sabha Election 2024 Former CM Seats Result: लोकसभा चुनाव 2024 में कई पूर्व मुख्यमंत्री भी अपनी किस्मत आजमाने उतरे थे। इनमें से कई हार गए।
lok sabha election 2024 former cm seats result: इन पूर्व मुख्यमंत्रियों को चुनाव में मिली करारी हार

Lok Sabha Election 2024 Former CM Seats Result: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आज घोषित कर दिए गए। बीजेपी के नेतृत्व वाली एऩडीए ने सत्ता पर लगातार तीसरी बार कब्जा जमाया है। इस चुनाव में कई पूर्व मुख्यमंत्रियों ने भी अपनी किस्मत आजमाई थी। आइए, जानते हैं कि किन पूर्व मुख्यमंत्रियों को जीत मिली हैं और किन्हें हार का सामना करना पड़ा…

1- Former CM Seats Result: अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)

सपा प्रमुख अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश की कन्नौज सीट से मौजूदा सांसद सुब्रत पाठक से 1 लाख 17 हजार 599 वोटों से आगे चल रहे हैं। अखिलेश इस समय यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं।

2- Former CM Seats Result: चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi)

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने Lok Sabha Election 2024 में जालंधर सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को 1 लाख 75 हजार 993 वोटों से हराया। चन्नी को 3 लाख 90 हजार 53 , जबकि रिंकू को 2 लाख 14 हजार 60 वोट मिले।

3- महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti)

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती अनंतनाग-राजौरी सीट पर जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के मियां अल्ताफ अहमद से 2 लाख 79 हजार 303 वोटों से पीछे चल रही हैं।

4- मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar)

हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा से 2 लाख 08 हजार 272 वोटों से आगे चल रहे हैं।

5- उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah)

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला बारामूला सीट से निर्दलीय उम्मीदवार अब्दुल राशिद शेख से 1 लाख 94 हजार 996 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

6- शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chowhan)

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान विदिशा सीट पर कांग्रेस के प्रताप भानु शर्मा से 7 लाख 87 हजार 023 वोटों से आगे चल रहे हैं।

7- दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh)

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह राजगढ़ सीट पर बीजेपी के रोडमल नागर से 1 लाख 10 हजार 036 वोटों से पीछे चल रही हैं।

8- बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai)

कर्नाटक के पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई ने हावेरी सीट पर 43 हजार 513 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी आनंदस्वामी गड्डादेववर्माथ को हराया। बोम्मई को 7 लाख 05 हजार 538, जबकि आनंदस्वामी को 6 लाख 62 हजार 025 वोट मिले।

9- जगदीश शेट्टार (Jagadish Shettar)

कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार बेलगाम सीट से 155291 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के मृणाल आर हेब्बलकर से है।

10- भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel)

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल राजनांदगांव सीट पर 50498 वोटों से पीछे चल रहे हैं। उनके सामने बीजेपी के संतोष पांडेय की चुनौती है।

11- एच डी कुमारस्वामी (H. D. Kumaraswamy)

कर्नाटक के पूर्व सीएम एच डी कुमारस्वामी ने मांड्या सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के वेंकटरमण गौड़ा को 2 लाख 84 हजार 620 वोटों से हराया। कुमारस्वामी को 8 लाख 51 हजार 881 वोट मिले, जबकि गौड़ा को 5 लाख 67 हजार 261 वोट मिले।

12- बिप्लब कुमार देब (Biplab Kumar Deb)

पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब पश्चिम त्रिपुरा सीट पर 602572 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्होंने सामना कांग्रेस के अशीष कुमार साहा से है।

13- त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat)

उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार सीट पर 140777 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के वीरेंद्र रावत से था।

14- नारायण राणे (Lok Sabha Election 2024)

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम नारायण राणे रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग सीट पर 56126 वोटों से आगे चल रहे हैं। उनका मुकाबला शिवसेना (UBT) प्रत्याशी विनायक राउत से है।

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने लगाई जीत की हैट्रिक, कांग्रेस का सूपड़ा साफ?

15- अर्जुन मुंडा (Arjun Munda)

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा खूंटी सीट पर 122738 वोटों से पीछे चल रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के कालीचरण मुंडा से है।

16- सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal)

असम के पूर्व सीएम सर्बानंद सोनोवाल डिब्रूगढ़ सीट पर आगे चल रहे हैं। उनका सामना असम जातीय परिषद के लुरिनज्योति गोगोई से है।

17- नबाम तुकी (Nabam Tuki)

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी अरुणाचल वेस्ट सीट पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से पीछे चल रहे हैं।

18- जगदंबिका पाल (Jagdambika Pal)

उत्तर प्रदेश के एक दिन के सीएम रहे जगदंबिका पाल ने डुमरियागंज सीट पर जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा के भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी को हराया।

Odisha Assembly Election 2024 Result: ओडिशा से बीजेपी के लिए आई ‘गुड न्यूज’


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

hathras satsang stampede incident | hathras satsang incident | hathras incident main accused |
Hathras Satsang Stampede : कोर्ट ने मुख्य आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
heavy rain red alert in uttarakhand | red alert in uttarakhand | uttarakhand monsoon |
उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, लोगों से घर से न निकलने की अपील
IND vs ZIM
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 116 रनों का लक्ष्य, बिश्नोई की घातक गेंदबाजी
uttarakhand electricity rate | uttarakhand power department |
बिजली दरों में होगी बढ़ोतरी! यूपीसीएल दायर करेगा रिव्यू पिटीशन
Kathgodam Railway Station Video
चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसला यात्री का पैर, RPF जवान ने बचाई जान
shyama prasad mukherjee birth anniversary | tribute to shyama prasad mukherjee | bjp |
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, भाजपाइयों ने किया याद