श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Lok Sabha Election 2024: मोदी सरकार के इन मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर, देखें पूरी लिस्ट

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में पीएम मोदी समेत उनके कई मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। देखें, पूरी लिस्ट...
lok sabha election 2024 union ministers list: लोकसभा चुनाव 2024 में किस्मत आजमा रहे ये 42 केंद्रीय मंत्री

Lok Sabha Election 2024 Union Ministers Seats: लोकसभा चुनाव 2024 एक जून को सातवें और अंतिम चरण के मतदान के साथ सम्पन्न हो गया। अब सभी की निगाहें 4 जून को आने वाले नतीजों पर टिक गई है। इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के साथ 42 केंद्रीय मंत्री भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान खत्म होने के आधे घंटे बाद जारी एग्जिट पोल्स में एक बार फिर मोदी सरकार की भविष्यवाणी की गई है। आइए, जानते हैं कि इस बार मोदी सरकार के कौन-कौन से मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं…

1- नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) उत्तर प्रदेश की वाराणसी संसदीय सीट से तीसरी बार चुनावी मैदान मे हैं। इस बार वे जीत की हैट्रिक लगा सकते हैं। उनका मुकाबला सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी अजय राय से है, जो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। अजय राय को 2014 और 2019 में प्रधानमंत्री के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

2- अमित शाह (Amit Shah)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) दूसरी बार गुजरात की गांधीनगर सीट से चुनावी मैदान में हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस की सोनल पटेल से है। पिछली बार हुए चुनाव में अमित शाह ने कांग्रेस प्रत्याशी चतुरसिंह जावनजी चावड़ा को 5 लाख 57 हजार 14 वोटों से करारी शिकस्त दी थी। शाह को 8,94,000 वोट, जबकि चावड़ा को 3,37,610 वोट मिले।

3- राजनाथ सिंह (Rajnath Singh)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) लखनऊ से तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं। उनका मुकाबला सपा के रविदास मेहरोत्रा और बसपा के मोहम्मद सरवर मलिक से है। पिछली बार राजनाथ सिंह ने सपा की पूनम सिन्हा को 3.47 लाख मतों से हराया था। उन्हें 6,33,026 वोट, जबकि पूनम को 2.85,724 वोट मिले।

4- नितिन गडकरी (Nitin Gadkari)

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) नागपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वे इस बार जीत की हैट्रिक लगाने उतरे हैं। साल 2014 में उन्होंने 7 बार के सांसद विलास मुत्तेमवार को 2.84 लाख वोटों के अंतर से हराया। वहीं, पिछली बार 2019 में उन्होंने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को 2.16 लाख वोटों से हराकर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की थी।

5- किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju)

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) अरुणाचल पश्चिम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वे 2004, 2014 और 2019 में इस सीट से सांसद चुने गए हैं। इस बार उनका मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री और अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नबाम तुकी से हैं। पिछली बार रिजिजू ने तुकी को 1.74 लाख वोटों से हराया था।

6- सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal)

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal) असम की डिब्रूगढ़ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली की जगह टिकट दिया गया है। इस बार उनका मुकाबला असम जातीय परिषद के लुरिनज्योति गोगोई से है। पिछली बार रामेश्वर ने कांग्रेस प्रत्याशी पबन सिंह घटोवर को 3.64 लाख मतों से हराया था।

7- संजीव बालियान (Sanjeev Balyan)

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान (Sanjeev Balyan) यूपी की मुजफ्फरनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला समाजवादी पार्टी के हरेंद्र मलिक और बसपा उम्मीदवार दारा सिंह प्रजापति से है। इस बार बालियान की नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर है। पिछली बार उन्होंने राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी चौधरी अजित सिंह को 6,526 वोटों से हराया था।

8- जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh)

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) जम्मू-कश्मीर की उधमपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार उनकी नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर है। उनका मुकाबला कांग्रेस के चौधरी लाल सिंह से है। पिछली बार 2019 में जितेंद्र सिंह ने विक्रमादित्य सिंह को 3.57 लाख वोटों से हराया था। इससे पहले, 2014 में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी गुलाम नबी आजाद को 60,976 वोटों से हराया था।

9- भूपेंद्र यादव (Bupender Yadav)

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव (Bupender Yadav) राजस्थान की अलवर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस विधायक ललित यादव से है। पिछली बार यहां से महंत बालकनाथ ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी भंवर जितेंद्र सिंह को 3.29 लाख वोटों से हराया था।

10- अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal)

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) राजस्थान की बीकानेर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद राम मेघवाल से है। इस बार उनकी नजर जीत का ‘चौका’ लगाने पर है। उन्होंने पिछली बार मदन गोपाल मेघवाल को 2.64 लाख मतों से हराया था।

11- एल मुरुगन (L. Murugan)

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन (L. Murugan) तमिलनाडु की नीलगिरी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला डीएमके सांसद ए राजा से है। मुरुगन पहली बार यहां से चुनाव लड़ रहे हैं। पिछली बार यहां ए राजा ने एआईएडीएमके प्रत्याशी एम. थियागराजन को 2.05 लाख मतों से हराया था।

12- राजीव चंद्रशेखर (Rajeev Chandrasekhar)

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर (Rajeev Chandrasekhar) केरल की तिरुअनंतपुरम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी और मौजूदा सांसद शशि थरूर से है। थरुर की नजर इस बार जीत का चौका लगाने पर है।

13- गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat)

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) राजस्थान की जोधपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा से है। शेखावत की नजर इस बार जीत की हैट्रिक लगाने पर टिकी हुई है। पिछली बार उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव को 2 लाख 74 हजार 440 वोटों से हराया था।

14- कैलाश चौधरी (Kailash Choudhary)

कैलाश चौधरी (Kailash Choudhary) बाड़मेर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र सिंह भाटी और कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल से है। पिछली बार कैलाश चौधरी ने कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह को 3.23 लाख वोटों से हराया था।

15- वीरेंद्र खटीक (Virendra Khatik)

वीरेंद्र खटीक (Virendra Khatik) मध्य प्रदेश की टीकमगढ़ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के पंकज अहिरवार से है। खटीक की नजर इस बार जीत का चौका लगाने पर टिकी हुई है।

16- शोभा करंदलाजे (Shobha Karandlaje)

शोभा करंदलाजे (Shobha Karandlaje) बेंगलुरु नॉर्थ से चुनाव लड़ रही हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के राजीव गौड़ा से है। पिछली बार यहां से सदानंद गौड़ा ने जीत दर्ज की थी।

17- मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya)

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) गुजरात की पोरबंदर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के ललित वसोया से है। पिछली बार इस सीट से बीजेपी के रमेशभाई धडुक ने जीत दर्ज की थी।

18- ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia)

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ((Jyotiraditya Scindia) मध्य प्रदेश की गुना सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वे 2002, 2004, 2009 और 2014 में यहां से सांसद रह चुके हैं। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस राव यादवेंद्र सिंह यादव से है।

19- नारायण राणे (Narayan Rane)

सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) को बीजेपी ने रत्नागिरि-सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला शिवसेना (यूबीटी) के विनायक राउत से है। पिछली बार इस सीट पर विनायक राउत ने जीत दर्ज की थी।

20- एसपी सिंह बघेल (S. P. Singh Baghel)

स्वास्थ्य राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल (S. P. Singh Baghel) यूपी की आगरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला सपा के सुरेश चंद कर्दम से है। पिछली बार बघेल ने बसपा के मनोज कुमार सोनी को 2.11 लाख वोटों से हराया था। वहीं, 2014 में यहां से राम शंकर कठेरिया ने जीत दर्ज की थी।

21- श्रीपद येसो नाइक (Shripad Naik)

पर्यटन राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक (Shripad Naik) नॉर्थ गोवा से चुनाव लड़ रहे है। इस बार उनकी नजर जीत का चौका लगाने पर टिकी हुई है। उनका मुकाबला कांग्रेस के रमाकांत खलप से है। पिछली बार नाइक ने कांग्रेस के गिरीश चोडनकर को 80 हजार 247 वोटों से हराया था।

22- प्रल्हाद जोशी (Pralhad Joshi)

संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी (Pralhad Joshi) कर्नाटक की धारवाड़ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वे 2009 से सांसद हैं। इस बार उनकी नजर जीत का चौका लगाने पर है। पिछली बार उन्होंने कांग्रेस के विनय कुलकर्णी को 2.05 लाख वोटों से हराया था। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के विनोद असूती से है।

23- नित्यानंद राय (Nityanand Rai)

नित्यानंद राय (Nityanand Rai) बिहार की उजियारपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला राजद के अलोक कुमार मेहता से है। पिछले चुनाव में नित्यानंद ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के उपेंद्र कुशवाहा को 2.77 लाख वोटों से हराया था। इस बार उनकी नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर है।

24- गिरिराज सिंह (Giriraj Singh)

गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) बिहार की बेगूसराय सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने पिछली बार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के कन्हैया कुमार को 4.22 लाख वोटों से हराया था। इस बार उनका मुकाबला भाकपा के अवधेश कुमार राय से है।

25- अजय मिश्रा टेनी (Ajay Mishra Teni)

अजय मिश्रा टेनी (Ajay Mishra Teni) लखीमपुरी खीरी से चुनावी मैदान में हैं। इस बार उनकी नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर टिकी है। पिछली बार उन्होंने सपा की पूर्वी वर्मा को 2.18 लाख वोटों से हराया था। इस बार उनका मुकाबला सपा के उत्कर्ष वर्मा से है।

26- अर्जुन मुंडा (Arjun Munda)

अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) झारखंड की खूंटी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के काली चरण मुंडा से है। पिछली बार उन्होंने कालीचरण को 1,445 वोटों से हराया था।

27- जी किशन रेड्डी (G. Kishan Reddy)

जी किशन रेड्डी (G. Kishan Reddy) सिकंदराबाद सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के दानम नागेंदर से है। पिछली बार उन्होंने टीआरएस (अब बीआरएस) के तलसानी साई किरन यादव को 62 हजार 114 वोटों से संतोष करना पड़ा।

28- स्मृति ईरानी (Smriti Irani)

स्मृति ईरानी (Smriti Irani) यूपी की अमेठी से चुनाव लड़ रही हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा से है। स्मृति ने पिछली बार राहुल गांधी को 55 हजार 120 वोटों से हराया था।

29- साध्वी निरंजन ज्योति (Sadhvi Niranjan Jyoti)

साध्वी निरंजन ज्योति (Sadhvi Niranjan Jyoti) यूपी की फतेहपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार उनकी नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर टिकी हुई है। उन्होंने पिछली बार बसपा के सुखदेव प्रसाद वर्मा को 1.98 लाख वोटों से हराया था। इस बार उनका मुकाबला सपा के नरेश उत्तम पटेल से है।

30- पीयूष गोयल (Piyush Goyal)

पीयूष गोयल (Piyush Goyal) मुंबई उत्तर से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के भूषण पाटिल से है। पिछली बार यहां से बीजेपी के गोपाल शेट्टी ने 4.65 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी।

31- कौशल किशोर (Kaushal Kishore)

कौशल किशोर (Kaushal Kishore) लखनऊ की मोहनलालगंज सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वे लगातार दो बार से सांसद हैं। इस बार उनका मुकाबला सपा के आर के चौधरी से है। पिछली बार उन्होंने बसपा के सी एल वर्मा को 90,204 वोटों से हराया था।

32- डॉ. भारती प्रवीण पवार (Bharati Pawar)

केंद्रीय मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार (Bharati Pawar) महाराष्ट्र की डिंडोरी सीट से चुनाव लड़ रही हैं। उनका मुकाबला एनसीपी (शरद पवार) के भास्कर भागरे से है। पिछली बार भारती ने एनसीपी की धनराज महाले को 1.98 लाख वोटों से हराया था।

33- अन्नपूर्णा देवी (Annpurna Devi)

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी (Annpurna Devi) झारखंड की कोडरमा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। उनका मुकाबला भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के विनोद कुमार सिंह से है। पिछली बार अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के बाबूलाल मरांडी को 4.55 लाख वोटों से हराया था।

34- कपिल पाटिल (Kapil Patil)

कपिल पाटिल (Kapil Patil) महाराष्ट्र की भिवंडी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला एनसीपी (शरद पवार) के सुरेश गोपीनाथ म्हात्रे से है। इस बार उनकी नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर है। पिछली बार उन्होंने कांग्रेस के सुरेश तवारे को 1.56 लाख वोटों से हराया था।

35- शांतनु ठाकुर (Shantanu Thakur)

शांतनु ठाकुर (Shantanu Thakur) बंगाल की बनगांव सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला तृणमूल कांग्रेस के बिश्वजीत दास से है। पिछली बार शांतनु ने टीएमसी की ममता ठाकुर को 1,11,594 वोटों से हराया था।

36- धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan)

धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ओडिशा की संबलपुर सीट से पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के नागेंद्र कुमार प्रधान और बीजू जनता दल के प्रनब प्रकाश दास से है। पिछली बार के चुनाव में यहां से नितेश गंगा देब ने बीजेपी की नलिनी कांत प्रधान को 9,162 मतों से हराकर जीत दर्ज की थी।

37- राव इंद्रजीत सिंह (Rao Inderjeet Singh)

राव इंद्रजीत सिंह (Rao Inderjeet Singh) गुड़गांव सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के राज बब्बर से है। राव इंद्रजीत सिंह की निगाहें इस बार जीत का चौका लगाने पर टिकी हुई है। पिछली बार 2019 में उन्होंने कांग्रेस के कैप्टन अजय सिंह यादव को 3,86,256 वोटों से हराया था।

38- कृष्ण पाल सिंह गुर्जर (Krishan Pal Gurjar)

कृष्ण पाल सिंह गुर्जर (Krishan Pal Gurjar) हरियाणा की फरीदाबाद सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह से है। पिछली बार उन्होंने कांग्रेस अवतार सिंह भड़ाना को 6.44 लाख वोटों से हराया था। इस बार उनकी नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर टिकी हुई है।

39- आर के सिंह (R. K. Singh)

आर के सिंह (R. K. Singh) बिहार की आरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वे यहां से 2014 और 2019 में जीत दर्ज कर चुके हैं। इस बार उनका मुकाबला भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के सुदामा प्रसाद से है। पिछली बार आर के सिंह ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के राजू यादव को 1.47 लाख वोटों से हराया था।

40- अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur)

अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वे यहां से 2008 के उपचुनाव के साथ 2009, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के सतपाल रायजादा से है।

Exit Poll Result 2024: एग्जिट पोल्स में एनडीए को बंपर बढ़त, फिर से बनेगी…

41- पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary)

पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) यूपी की महराजगंज सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के वीरेंद्र चौधरी से है। पिछली बार पंकज ने सपा के अखिलेश सिंह को 3,40,424 वोटों से हराया था। इस बार उनकी नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर टिकी हुई है।

42- डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय (Mahendra Nath Pandey)

डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय (Mahendra Nath Pandey) यूपी की चंदौली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस बार उनकी नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी। पिछली बार उन्होंने सपा के संजय सिंह चौहान को 13,959 वोटों से हराया था। इस बार उनका मुकाबला सपा के वीरेंद्र सिंह से होगा।

43- अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel)

अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) बीजेपी की सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) के टिकट पर यूपी की मिर्जापुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं। उनका मुकाबला बसपा के रमेश बिंद और बसपा के मनीष तिवारी से है। पिछली बार अनुप्रिया ने सपा के रामचरित्र निषाद को 2.32 लाख वोटों से हराया था। इस बार उनकी नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी।

UK Lok Sabha Exit Poll 2024: उत्तराखंड की पांच सीटों पर इस पार्टी को बढ़त…


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

heavy rain red alert in uttarakhand | red alert in uttarakhand | uttarakhand monsoon |
उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, लोगों से घर से न निकलने की अपील
IND vs ZIM
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 116 रनों का लक्ष्य, बिश्नोई की घातक गेंदबाजी
uttarakhand electricity rate | uttarakhand power department |
बिजली दरों में होगी बढ़ोतरी! यूपीसीएल दायर करेगा रिव्यू पिटीशन
Kathgodam Railway Station Video
चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसला यात्री का पैर, RPF जवान ने बचाई जान
shyama prasad mukherjee birth anniversary | tribute to shyama prasad mukherjee | bjp |
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, भाजपाइयों ने किया याद
kapil sharma Bhavnao Ko Samjho movie
गिनीज बुक में दर्ज है कपिल शर्मा की यह फिल्म, कलेक्शन जान चौंक जाएंगे