श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Lok Sabha Election 2024: BARAMATI में भाभी और ननंद में कड़ी टक्कर, नतीजों का इंतजार

महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित बारामती लोकसभा सीट पर चुनाव बेहद ही रोमांचक है। इस सीट पर शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और बहू सुनेत्रा पवार आमने-सामने हैं।
Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: कहते हैं इतिहास खुद को दोहराता है। ऐसा लगता है कि महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित बारामती लोकसभा सीट पर भी इतिहास दोहराया जा रहा है। फिलहाल शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले और बहू सुनेत्रा पवार बारामती लोकसभा सीट पर आमने-सामने हैं। परिवार में फूट साफ तौर पर देखी जा रही है। इससे पहले 1960 में भी ऐसा ही मुकाबला देखने को मिला था, जब शरद पवार अपने बड़े भाई वसंतराव के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे थे। बारामती लोकसभा सीट एनसीपी का गढ़ मानी जाती है। शरद पवार यहां से छह बार सांसद रह चुके हैं। अजीत पवार भी यहां से एक बार सांसद रह चुके हैं, जबकि पिछले तीन बार से सुप्रिया यहां से सांसद चुनी जा रही हैं। लेकिन अब एनसीपी टूट चुकी है। एनसीपी के दो हिस्से हो चुके हैं। एक में है शरद पवार तो दूसरे में हैं अजीत पवार।

Exit Polls में जीतती दिख रही सुप्रिया

हालांकि, Exit Polls में शरद पवार के लिए राहत की खबर है। Exit Polls में सुप्रीया सुले जीतती हुई दिख रही हैं। लेकिन अभी देखना होगा कि जब फाइनल नतीजें आएंगे तो किसकी हार-जीत होती है। बारामती लोकसभा सीट महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित है। यह सीट 1952 में प्रारम्भ हुई थी। बारामती लोकसभा सीट में 6 विधानसभा विभाग हैं।

  • दौंड
  • इंदापुर
  • बारामती
  • पुरंदर
  • भोर
  • खड़कवासला

एक साल तक के बच्चों को भूलकर भी न दें ये फूड्स, हेल्थ पर पड़ सकता है बुरा

बारामती लोकसभा सीट से ये रह चुके हैं सांसद:

1952: नाना पाटिल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1957: नाना पाटिल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1962: नाना पाटिल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1967: नाना पाटिल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1971: नाना पाटिल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1977: तुकाराम काते, भारतीय लोकदल
1980: शरद पवार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (इ)
1984: शरद पवार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1989: शरद पवार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1991: शरद पवार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1996: शरद पवार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1998: शरद पवार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1999: शरद पवार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
2004: सुप्रिया सुले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
2009: सुप्रिया सुले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
2014: सुप्रिया सुले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
2019: सुप्रिया सुले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा