श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

मोदी सरकार के इन मंत्रियों ने लगाया ‘चौका’, इन्हें मिली करारी हार

Lok Sabha Election 2024 Union Minister Seats Result: लोकसभा चुनाव 2024 में स्मृति ईरानी, कौशल किशोर और साध्वी निरंजन ज्योति समेत कई केंद्रीय मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है। देखें, पूरी लिस्ट...
lok sabha election 2024 union minister seats result

Lok Sabha Election 2024 Union Ministers Seats Result: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे काफी चौंकाने वाले रहे। प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी का 400 पार का नाराज महज जुमला साबित हुआ। हकीकत यह है कि पिछले चुनाव में 303 सीटें जीतने वाली बीजेपी अब 250 सीटों के अंदर सिमटती नजर आ रही है। यही नहीं, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी तक को हार का सामना करना पड़ा। इस चुनाव में पीएम मोदी के साथ 42 केंद्रीय मंत्रियों ने अपनी किस्मत आजमाई। आइए, जानते हैं कि किन मंत्रियों को जीत मिली और किन्हें हार का सामना करना पड़ा।

1- नरेंद्र मोदी (Narendra Modi)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से जीत की हैट्रिक लगाई है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को 1 लाख 52 हजार 513 वोटों से हराया। मोदी को 6 लाख 12 हजार 970, जबकि राय को 4 लाख 59 हजार 084 वोट मिले। अजय राय कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। उन्हें 2014 और 2019 में प्रधानमंत्री के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

2- अमित शाह (Amit Shah)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने लगातार दूसरी बार गांधीनगर सीट से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस की सोनल पटेल को 7 लाख 44 हजार 716 वोटों से हराया। शाह को 10 लाख 10 हजार 972, जबकि सोनल को 2 लाख 66 हजार 256 वोट मिले। पिछली बार शाह ने कांग्रेस के चतुरसिंह जावनजी चावड़ा के खिलाफ 5 लाख 57 हजार 14 वोटों से जीत दर्ज की थी।

3- Union Ministers Seats Result: राजनाथ सिंह (Rajnath Singh)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने लखनऊ से जीत की हैट्रिक लगाई है। उन्होंने सपा के रविदास मेहरोत्रा को 60 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। पिछली बार राजनाथ सिंह ने सपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा को 3.47 लाख वोटों से हराया था।

4- नितिन गडकरी (Nitin Gadkari)

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने नागपुर से जीत की हैट्रिक लगाई है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी विकास ठाकरे को 1 लाख 37 हजार 603 वोटों से हराया। नागपुर सीट पर साल 2014 में उन्होंने 7 बार के सांसद विलास मुत्तेमवार को 2.84 लाख वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। वहीं, पिछली बार 2019 में उन्होंने महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को 2.16 लाख वोटों से हराया था।

5- किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju)

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju) ने अरुणाचल पश्चिम सीट से पूर्व सीएम नबाम तुकी को 1 लाख 738 वोटों से हराया। रिजिजू को 2 लाख 05 हजार 417, जबकि तुकी को 1 लाख 04 हजार 679 वोट मिले। इससे पहले, रिजिजू ने 2004, 2014 और 2019 में इस सीट से जीत दर्ज की थी। तुकी अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।

6- सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal)

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal) ने असम की डिब्रूगढ़ सीट से असम जातीय परिषद के लुरिनज्योति गोगोई को 2 लाख 79 हजार 321 वोटों से हराया। सोनोवाल को 6 लाख 93 हजार 762 वोट, जबकि गोगोई को 4 लाख 14 हजार 441 वोट मिले।

7- संजीव बालियान (Sanjeev Balyan)

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान (Sanjeev Balyan) का यूपी की मुजफ्फरनगर सीट से जीत की हैट्रिक लगाने का सपना चकनाचूर हो गया। उन्हें समाजवादी पार्टी के हरेंद्र मलिक के हाथों 24 हजार 672 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। पिछली बार उन्होंने राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी चौधरी अजित सिंह को 6,526 वोटों से हराकर जीत दर्ज की थी।

8- जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh)

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) ने जम्मू-कश्मीर की उधमपुर सीट से जीत की हैट्रिक लगाई है। उन्होंने कांग्रेस के चौधरी लाल सिंह को 1 लाख 24 हजार 373 वोटों से हराया। जितेंद्र को 5 लाख 71 हजार 76 वोट मिले, जबकि लाल सिंह को4 लाख 46 हजार 73 मत मिले। पिछली बार जितेंद्र सिंह ने विक्रमादित्य सिंह को 3.57 लाख वोटों से हराया था। इससे पहले, 2014 में उन्होंने कांग्रेस के गुलाम नबी आजाद को 60 हजार 976 वोटों से हराकर जीत दर्ज की थी।

9- भूपेंद्र यादव (Bupender Yadav)

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव (Bupender Yadav) ने राजस्थान की अलवर सीट पर कांग्रेस विधायक ललित यादव को 48 हजार 282 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। उन्होंने पिछली बार यहां से महंत बालकनाथ ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी भंवर जितेंद्र सिंह को 3.29 लाख वोटों से हराया था।

10- अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal)

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) ने राजस्थान की बीकानेर सीट पर  जीत का चौका लगाया है। उन्होंने 55711 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी गोविंद राम मेघवाल को हराया। मेघवाल ने पिछली बार मदन गोपाल मेघवाल को 2.64 लाख मतों से हराया था।

11- एल मुरुगन (L. Murugan)

केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन (L. Murugan) को तमिलनाडु की नीलगिरी सीट पर डीएमके सांसद ए राजा के हाथों 2,40,585 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। वे पहली बार यहां से चुनाव लड़ रहे थे।

12- राजीव चंद्रशेखर (Rajeev Chandrasekhar)

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर (Rajeev Chandrasekhar) केरल की तिरुअनंतपुरम सीट से 16077 वोटों से चुनाव हार गए। उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी और मौजूदा सांसद शशि थरूर ने हराया। थरूर ने इस बार जीत का चौका लगाया है। उन्हें 3,58,155 वोट, जबकि चंद्रशेखर को 3,42,078 वोट मिले।

13- गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat)

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने राजस्थान की जोधपुर सीट से  1,15,677 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा को हराया। शेखावत ने इस बार जीत की हैट्रिक लगाई है। पिछली बार उन्होंने अशोक गहलोत के बेटे वैभव को 2 लाख 74 हजार 440 वोटों से हराया था।

14- कैलाश चौधरी (Kailash Choudhary)

कैलाश चौधरी (Kailash Choudhary) को बाड़मेर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल के हाथों 4 लाख 17 हजार 943 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। पिछली बार कैलाश चौधरी ने कांग्रेस के मानवेंद्र सिंह को 3.23 लाख वोटों से हराया था।

15- वीरेंद्र कुमार खटीक (Virendra Khatik)

वीरेंद्र कुमार खटीक (Virendra Khatik) ने मध्य प्रदेश की टीकमगढ़ सीट से  403312 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के पंकज अहिरवार को हराया। खटीक ने इस बार जीत का चौका लगाया है।

16- शोभा करंदलाजे (Shobha Karandlaje)

शोभा करंदलाजे (Shobha Karandlaje) ने बेंगलुरु नॉर्थ सीट पर कांग्रेस के राजीव गौड़ा को 2 लाख 59 हजार 476 वोटों से हराया। पिछली बार यहां से सदानंद गौड़ा ने जीत दर्ज की थी।

17- मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya)

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandaviya) ने गुजरात की पोरबंदर सीट से 3 लाख 83 हजार 360 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के ललित वसोया से हराया। मांडविया को 6 लाख 33 हजार 111 वोट, जबकि वसोया को 2 लाख 49 हजार 758 वोटों से हराया। पिछली बार इस सीट से बीजेपी के रमेशभाई धडुक ने जीत दर्ज की थी।

18- ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia)

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने मध्य प्रदेश की गुना सीट से 540929 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के राव यादवेंद्र सिंह यादव को हराया। इससे पहले, वे 2002, 2004, 2009 और 2014 में यहां से सांसद रहे हैं।

19- नारायण राणे (Narayan Rane)

सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे (Narayan Rane) ने रत्नागिरि-सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट से 47,858 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) प्रत्याशी विनायक राउत को हराया। पिछली बार इस सीट पर विनायक राउत ने जीत दर्ज की थी।

20- एसपी सिंह बघेल (S. P. Singh Baghel)

स्वास्थ्य राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल (S. P. Singh Baghel) ने यूपी की आगरा सीट पर 271294 मतों से जीत दर्ज की। उ उन्होंने सपा के सुरेश चंद कर्दम को हराया। पिछली बार बघेल ने बसपा प्रत्याशी मनोज कुमार सोनी को 2.11 लाख वोटों से हराया था। वहीं, 2014 में यहां से राम शंकर कठेरिया ने जीत दर्ज की थी।

21- श्रीपद येसो नाइक (Shripad Yesso Naik)

पर्यटन राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक (Shripad Yesso Naik) ने नॉर्थ गोवा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रामकांत खलप को 1 लाख 16 हजार 15 वोटों से हराकर जीत का चौका लगाया। नाइक को 2 लाख 57 हजार 326 वोट, जबकि खलप को 1 लाख 41 हजार 311 वोट मिले। पिछली बार नाइक ने कांग्रेस के गिरीश चोडनकर को 80 हजार 247 वोटों से हराया था।

22- प्रल्हाद जोशी (Pralhad Joshi)

संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी (Pralhad Joshi) कर्नाटक की धारवाड़ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वे 2009 से सांसद हैं। इस बार उनकी नजर जीत का चौका लगाने पर है। पिछली बार उन्होंने कांग्रेस के विनय कुलकर्णी को 2.05 लाख वोटों से हराया था। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के विनोद असूती से है।

23- नित्यानंद राय (Nityanand Rai)

नित्यानंद राय (Nityanand Rai) ने बिहार की उजियारपुर सीट से जीत दर्ज की। उन्होंने राजद के अलोक कुमार मेहता को 60 हजार 102 मतों से हराकर जीत की हैट्रिक लगाई। नित्यानंद को 5 लाख 15 हजार 965 वोट मिले। वहीं, मेहता को 4 लाख 55 हजार 863 वोट हासिल हुए। पिछली बार नित्यानंद ने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के उपेंद्र कुशवाहा को 2.77 लाख वोटों से हराया था।

24- गिरिराज सिंह (Giriraj Singh)

गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने बिहार की बेगूसराय सीट से 81 हजार 480 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के अवधेश कुमार राय को हराया। गिरिराज को 6 लाख 49 हजार 331 वोट, जबकि अवधेश को 5 लाख 67 हजार 851 वोट मिले। उन्होंने पिछली बार भाकपा के कन्हैया कुमार को 4.22 लाख वोटों से हराया था।

25- अजय मिश्रा टेनी (Ajay Mishra Teni)

अजय मिश्रा टेनी (Ajay Mishra Teni) लखीमपुरी खीरी सीट से जीत की हैट्रिक लगाने से चूक गए। उन्हें सपा के उत्कर्ष वर्मा ने 34 हजार 329 वोटों से हराया। उत्कर्ष को 5,57,365 वोट मिले, जबकि टेनी को 5,23,036 वोट मिले। पिछली बार टेनी ने सपा की पूर्वी वर्मा को 2.18 लाख वोटों से हराया था।

26- अर्जुन मुंडा (Arjun Munda)

अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) को झारखंड की खूंटी सीट से हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें कांग्रेस के काली चरण मुंडा ने 1,49,675 वोटों से हराया। कालीचरण को 5,11,647 वोट, जबकि अर्जुन को 3,61,972 वोट मिले। पिछली बार अर्जुन मुंडा ने कालीचरण को 1,445 वोटों से हराया था।

27- जी किशन रेड्डी (G. Kishan Reddy)

जी किशन रेड्डी (G. Kishan Reddy) ने सिकंदराबाद सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के दानम नागेंदर को 49 हजार 944 वोटों से हराया। रेड्डी को 4,73,012 वोट, जकि नागेंदर को 4,23,068 वोट मिले। पिछली बार रेड्डी ने टीआरएस (अब बीआरएस) के तलसानी साई किरन यादव को 62 हजार 114 वोटों से हराया था।

28- स्मृति ईरानी (Smirit Irani)

स्मृति ईरानी (Smirit Irani) को यूपी की अमेठी सीट पर कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा के हाथों 1 लाख 67 हजार 196 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। किशोरी को 5,39,228 वोट, जबकि ईरानी को 3,72,032 वोट मिले। पिछले चुनाव में स्मृति ने राहुल गांधी को 55 हजार 120 वोटों से हराया था।

29- साध्वी निरंजन ज्योति (Sadhvi Niranjan Jyoti)

साध्वी निरंजन ज्योति (Sadhvi Niranjan Jyoti) को यूपी की फतेहपुर सीट पर हार का सामना करना पड़ा। इससे उनकी जीत की हैट्रिक लगाने का सपना टूट गया। उन्हें सपा के नरेश उत्तम पटेल ने 33,199 वोटों से शिकस्त दी। पटेल को 5 लाख 328 वोट, जबकि निरंजन ज्योति को 4 लाख 67 हजार 129 वोट मिले। निरंजन ज्योति ने पिछली बार बसपा के सुखदेव प्रसाद वर्मा को 1.98 लाख वोटों से हराया था।

30- पीयूष गोयल (Piyush Goyal)

पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने मुंबई उत्तर से 3 लाख 57 हजार वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के भूषण पाटिल को हराया। पीयूष को 6,80,146 वोट, जबकि भूषण को 3,22,538 वोट मिले। पिछली बार यहां से बीजेपी प्रत्याशी गोपाल शेट्टी ने 4.65 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी।

31- कौशल किशोर (Kaushal Kishore)

कौशल किशोर (Kaushal Kishore) को लखनऊ की मोहनलालगंज सीट पर सपा के आर के चौधरी के हाथों 70 हजार 292 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। चौधरी को 6 लाख 67 हजार 869 वोट, जबकि किशोर को 5 लाख 97 हजार 577 वोट मिले। पिछली बार कौशल किशोर ने बसपा के सी एल वर्मा को 90,204 वोटों से हराया था।

32- डॉ. भारती प्रवीण पवार (Bharati Pawar)

केंद्रीय मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार (Bharati Pawar) को महाराष्ट्र की डिंडोरी सीट पर एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के भास्कर भागरे के हाथों 1 लाख 13 हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा। भागरे को 5 लाख 77 हजार 339 वोट, जबकि भारती को 4 लाख 64 हजार 140 वोट मिले। पिछली बार भारती ने एनसीपी की धनराज महाले को 1.98 लाख वोटों से हराकर जीत दर्ज की थी।

33- अन्नपूर्णा देवी (Annpurna Devi)

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी (Annpurna Devi) ने झारखंड की कोडरमा सीट से 3 लाख 77 हजार 14 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के विनोद कुमार सिंह को हराया। अन्नपूर्णा को 7,91,657 वोट, जबकि विनोद सिंह को 4,14,643 वोट मिले। पिछली बार अन्नपूर्णा ने झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के बाबूलाल मरांडी को 4.55 लाख वोटों से हराया था।

34- कपिल पाटिल (Kapil Patil)

कपिल पाटिल (Kapil Patil) को महाराष्ट्र की भिवंडी सीट पर जीत की हैट्रिक लगाने से चूक गए। उन्हें एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के सुरेश गोपीनाथ म्हात्रे के हाथों 66 हजार 121 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। म्हात्रे को 4,99,464 वोट, जबकि 4,33,343 वोट मिले। पिछली बार उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश तवारे को 1.56 लाख वोटों से हराया था।

35- शांतनु ठाकुर (Shantanu Thakur)

शांतनु ठाकुर (Shantanu Thakur) ने बंगाल की बनगांव सीट पर तृणमूल कांग्रेस के बिश्वजीत दास को 73 हजार 693 वोट मिले। शांतनु को 7 लाख 19 हजार 505 वोट, जबकि दास को 6 लाख 45 हजार 812 वोट मिले। पिछली बार शांतनु ने टीएमसी की ममता ठाकुर को 1,11,594 वोटों से हराया था।

36- धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan)

धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने ओडिशा की संबलपुर सीट से 1 लाख 19 हजार 836 वोट मिले। उन्होंने बीजू जनता दल के प्रनब प्रकाश दास को हराया। प्रधान को 5 लाख 92 हजार 162 वोट, जबकि प्रनब दास को 4 लाख 72 हजार 326 वोट मिले। पिछली बार बीजेपी की नलिनी कांत प्रधान को 9,162 मतों से हार का सामना करना पड़ा था।

37- राव इंद्रजीत सिंह (Rao Inderjeet Singh)

राव इंद्रजीत सिंह (Rao Inderjeet Singh) ने गुड़गांव सीट से 75 हजार 79 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के राज बब्बर को हराकर जीत का चौका लगाया। इंद्रजीत को 8,08,336 वोट मिले, जबकि राजबब्बर को 7,33,257 वोट मिले। पिछली बार 2019 में इंद्रजीत ने कांग्रेस के कैप्टन अजय सिंह यादव को 3,86,256 वोटों से हराया था।

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: BJP ने लगाई जीत की हैट्रिक, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

38- कृष्ण पाल सिंह गुर्जर (Krishan Pal Gurjar)

कृष्ण पाल सिंह गुर्जर (Krishan Pal Gurjar) ने हरियाणा की फरीदाबाद सीट से 1,72,914 वोटों से जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाई है। उन्होंने कांग्रेस के चौधरी महेंद्र प्रताप सिंह को हराया। पिछली बार उन्होंने कांग्रेस के अवतार सिंह भड़ाना को 6.44 लाख वोटों से हराया था।

39- आर के सिंह (R. K. Singh)

आर के सिंह (R. K. Singh) को बिहार की आरा सीट पर हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के सुदामा प्रसाद ने 59 हजार 808 वोटों से हराया। सुदामा को 5 लाख 29 हजार 382 वोट, जबकि आर के सिंह को 4 लाख 69 हजार 574 वोट मिले। चुनाव लड़ रहे हैं। वे यहां से 2014 और 2019 में जीत दर्ज कर चुके हैं। पिछली बार आर के सिंह ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के राजू यादव को 1.47 लाख वोटों से हराया था।

40- अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur)

अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से जीत दर्ज की है। उन्होंने सतपाल रायजादा को 1 लाख 82 हजार 357 मतों से हराया। अनुराग को 6 लाख 7 हजार 68 वोट मिले, जबकि रायजादा को 4 लाख 24 हजार 711 वोट मिले। अनुराग ठाकुर 2008 के उपचुनाव के साथ 2009, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी यहां से जीत दर्ज की है। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के सतपाल रायजादा से है।

41- पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary)

पंकज चौधरी (Pankaj Chaudhary) ने यूपी की महराजगंज सीट से जीत की हैट्रिक लगाई है। उन्होंने कांग्रेस के वीरेंद्र चौधरी को 35 हजार 451 वोटों से हराया। पंकज को 5 लाख 91 हजार 310 वोट, जबकि वीरेंद्र चौधरी को 5 लाख 55 हजार 859 वोट मिले। पिछली बार पंकज ने सपा प्रत्याशी अखिलेश सिंह को 3,40,424 वोटों से हराया था।

42- डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय (Mahendra Nath Pandey)

डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय (Mahendra Nath Pandey) यूपी की चंदौली सीट पर जीत की हैट्रिक लगाने से चूक गए। उन्हें सपा के बीरेंद्र सिंह ने 21 हजार 565 वोट से हराया। पिछली बार पांडेय ने सपा के संजय सिंह चौहान को 13,959 वोटों से हराया था।

43- अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel)

अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) ने अपना दल (एस) के टिकट पर यूपी की मिर्जापुर सीट से जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाई है। उन्होंने सपा के रमेश बिंद को 37 हजार 810 वोटों से हराया। अनुप्रिया को 4,71,631 वोट मिले, जबकि रमेश को 4 लाख 33 हजार 821 वोट मिले। पिछले चुनाव में अनुप्रिया ने सपा के रामचरित्र निषाद को 2.32 लाख वोटों से हराया था।

स्मृति ईरानी की अपनी ही सीट पर करारी हार, जानिए किशोरी लाल शर्मा की कहानी


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

hathras satsang stampede incident | hathras satsang incident | hathras incident main accused |
Hathras Satsang Stampede : कोर्ट ने मुख्य आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
heavy rain red alert in uttarakhand | red alert in uttarakhand | uttarakhand monsoon |
उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, लोगों से घर से न निकलने की अपील
IND vs ZIM
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 116 रनों का लक्ष्य, बिश्नोई की घातक गेंदबाजी
uttarakhand electricity rate | uttarakhand power department |
बिजली दरों में होगी बढ़ोतरी! यूपीसीएल दायर करेगा रिव्यू पिटीशन
Kathgodam Railway Station Video
चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसला यात्री का पैर, RPF जवान ने बचाई जान
shyama prasad mukherjee birth anniversary | tribute to shyama prasad mukherjee | bjp |
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, भाजपाइयों ने किया याद