श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Lok Sabha Election 2019: मोदी लहर में भी इन राज्यों में नहीं खिला ‘कमल’

Lok Sabha Election 2019 Result: क्या आपको पता है कि मोदी लहर के बावजूद लोकसभा चुनाव 2019 में BJP का कुछ राज्यों में खाता नहीं खुल सका था। एग्जिट पोल्स के मुताबिक, इस बार इन राज्यों में बीजेपी अच्छा प्रदर्शन करने जा रही है।
Lok Sabha Election 2019 2019: बीजेपी का इन राज्यों में नहीं खुला खाता

Lok Sabha Election 2019: लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना जारी है। रुझानों में बीजेपी आगे हैं। एग्जिट पोल्स में भी केंद्र में एक बार फिर से मोदी सरकार के आने का अनुमान व्यक्त किया गया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश के कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां 2019 में मोदी लहर के बावजूद बीजेपी अपना खाता खोलने में नाकाम रही थी। हालांकि, एग्जिट पोल्स के मुताबिक, इस बार बीजेपी इन राज्यों में शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही है। आइए, इन राज्यों के बारे में विस्तार से जानते हैं…

BJP का इन राज्यों में नहीं खुला खाता

लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी को 303 सीटें मिली थीं, लेकिन उसका दक्षिण भारत में प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। पार्टी केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में खाता नहीं खोल पाई। केवल कर्नाटक में बीजेपी ने अच्छा प्रदर्शन किया था। यहां पार्टी को 28 में से 25 सीटें मिली थीं। वहीं, तेलंगाना में वह 4 सीटें जीतने में सफल रही। बीजेपी को दादर और नगर हवेली, मेघालय, लक्षद्वीप, पुडुचेरी और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा, पंजाब में भी बीजेपी को 13 में से केवल 2 सीटों पर ही जीत मिल सकी।

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2019 में BJP को किस राज्य में कितनी सीटें मिली थी?

BJP को किस राज्य में कितनी सीटें मिलीं?

राज्यसीट
अरुणाचल प्रदेश2
असम9
बिहार17
गोवा1
गुजरात26
हरियाणा10
हिमाचल प्रदेश4
जम्मू-कश्मीर3
कर्नाटक25
मध्य प्रदेश28
महाराष्ट्र23
मणिपुर1
ओडिशा8
पंजाब2
राजस्थान24
त्रिपुरा2
उत्तर प्रदेश62
पश्चिम बंगाल18
छत्तीसगढ़9
झारखंड11
उत्तराखंड5
तेलंगाना 4
चंडीगढ़1
दमन और दीव1
दिल्ली7

BJP ने 2019 में किन राज्यों में किया था क्लीन स्वीप?

BJP ने 2019 में दिल्ली, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और राजस्थान में क्लीन स्वीप किया था। इसके अलावा, बीजेपी ने दमन और दीव और चंडीगढ़ सीट पर भी जीत दर्ज की थी। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 सात चरण में संपन्न कराया गया है। पहले चरण में 19 अप्रैल, दूसरे चरण में 26 अप्रैल, तीसरे चरण में 7 मई, चौथे चरण में 13 मई, पांचवें चरण में 20 मई, छठे चरण में 25 मई और सातवें और अंतिम चरण में 1 जून को वोट डाले गए थे।

Lok Sabha Election 2024: दक्षिण भारत के इन राज्यों में क्या ‘फ्लावर’ से ‘फायर’ बन पाएगी BJP?


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा