श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पद्मश्री विक्टर बनर्जी ने पर्यावरण बचाने का दिया संदेश, युवा पीढ़ी से की ये अपील   

world environment day | uttarakhand government | padma shri victor banerjee | actor victor banerjee |

World Environment Day : मसूरी में सामाजिक संस्था के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने मसूरी के छावनी परिषद के लाल टिब्बा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधों का रोपण किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेता पद्मश्री विक्टर बनर्जी रहे। फिल्म अभिनेता ने सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने घरों में एक पौधा लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। पर्यावरण संरक्षित रहेगा तो जीवन रहेगा। कहा कि बिना पर्यावरण के जीवन नहीं है।

फिल्म अभिनेता पद्मश्री विक्टर बनर्जी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बच्चों के साथ बांज के पेड़ लगाए। उन्होंने कहा कि बांज के पेड़ पर्यावरण की दृष्टि में काफी महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी से पर्यावरण संरक्षित करने के साथ अपनी संस्कृति को भी बचाए जाने के लिए काम करने की अपील की। कहा कि वर्तमान में मसूरी की हालत बद से बेहतर हो गई है। मसूरी को कंक्रीट का जंगल बनाया जा रहा है, लेकिन कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने को लेकर लोगों द्वारा अनियोजित विकास किया जा रहा है।

पद्मश्री विक्टर बनर्जी ने कहा कि पहाड़ों का दोहन कर पेड़ों को काटा जा रहा है। पर्यावरण को नष्ट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से न तो इस ओर सरकार ध्यान दे रही है और न ही प्रशासन। उन्होंने युवा पीढ़ी से अपनी संस्कृति की पहचान के साथ उसको संजोये रखने को लेकर काम करने के लिए कहा।

वन विभाग के कर्मचारियों ने चलाया अभियान

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग सिविल सोयम की ओर से रांसी मैदान के पास वृक्षारोपण किया गया। इसके बाद कंडोलिया टेका मोटर मार्ग पर सफाई अभियान चलाया गया। डीएफओ सिविल सोयम प्रदीप कुमार धोलाकंड़ी ने बताया कि पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर टेका मोटर मार्ग पर विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों ने मिलकर सफाई अभियान चलाया। लोगों द्वारा फेंके गए प्लास्टिक के खाली पैकेट, बोतलें इत्यादि सामान को हटाया गया।  

उन्होंने लोगों से अपील की कि यह स्थान प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। यहां पर आकर प्रकृति का आनंद लें। यदि कुछ खाने-पीने का सामान बचता है तो उसे पास वाले कूड़ेदान में फेंके, ताकि जंगल और पर्यावरण दोनों सुरक्षित रहें। वहीं, वन पंचायत सरपंच बकुल रावत ने कहा कि कंडोलिया से टेका जाने वाले मार्ग पर कुछ लोग समय-समय पर बैठकर शराब इत्यादि का सेवन करते हैं, जिससे सामाजिक माहौल तो खराब हो ही रहा है, साथ ही जंगलों में फेंके जा रहे कूड़े से भी भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने वन विभाग पौड़ी और पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

uttarakhand cm vatsalya yojana
सीएम वात्सल्य योजना में फर्जीवाड़ा, अपात्र और मृतक भी ले रहे हैं लाभ
pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त