श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

मसूरी में महिला कांग्रेस ने एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का किया आयोजन

Congress Workers Conference

Congress Workers Conference: मसूरी में महिला कांग्रेस द्वारा गोधी चौक गुरुद्वारा के सभागार में एक दिवसीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोना और पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल और कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला पर पुलिस द्वारा की गई बर्बरता का सभी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं की आवाजों को दबाने का काम किया जा रहा है। आज प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ लगातार बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही है।

जब कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इन घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली का विरोध कर रही थीं, तब पुलिस द्वारा प्रदेश अध्यक्ष पर लाठी-डंडे बरसाए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि कांग्रेस सम्मेलन के द्वारा युवा पीढ़ी को कांग्रेस की नीति-रीति से अवगत कराना है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लगातार कांग्रेस को लेकर झूठ फैला रहे हैं। इतिहास के साथ छेड़छाड़ की जा रही है व झूठलाने का काम किया जा रहा है।

स्वतंत्रता सेनानी और आजादी की लड़ाई लड़ने वाले और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ गलत टिप्पणी की जा रही है, जो बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मनमोहन सिंह मल्ल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों को भी लोगों के सामने रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार की गलत नीति के कारण आज देश के लोग परेशान है और यही कारण है कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा और 200 ही सीट में सिमटना पड़ा, जबकि उनका 400 पार का नारा था।

पूर्व विधायक मसूरी जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि उत्तराखंड में महिला सुरक्षित नहीं है। लगातार बलात्कार और उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं। सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरीके से फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का अब जुमला नहीं चलने वाला है, आने वाले चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ेगा।

कुमार विश्वास पहुंचे मसूरी, बुक शॉप में फैंस के साथ खिंचाई फोटो


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए