श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

राजाजी टाइगर रिजर्व में जंगली जानवरों के लिए भरे गए वाटर हॉल्स

Rajaji Tiger Reserve: हरिद्वार में भीषण गर्मी को देखते हुए राजाजी टाइगर रिजर्व में जंगली जानवरों के लिए वाटर हॉल्स भर दिए गए हैं।
Rajaji Tiger Reserve Haridwar water holes

Rajaji Tiger Reserve Haridwar: देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। राजस्थान और हरियाणा में तापमान 50 डिग्री के पार पहुंच गया है। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में भी गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। तापमान बढ़ने के साथ ही जंगली जानवरों और पशु-पक्षियों का गर्मी से बुरा हाल है। जंगल में बने तालाब सूखने की कगार पर हैं। लिहाजा पानी की तलाश में जंगली जानवर आबादी का रुख कर रहे हैं।

वाटर हॉल्स में पानी भरने का काम शुरू

जंगली जानवरों की प्यास बुझाने के लिए हरिद्वार में राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन ने मोतीचूर और कांसरो रेंज में करीब 47 वाटर हॉल्स में पानी भरने का काम शुरू कर दिया है। इसके साथ ही, पांच बड़े तालाबों में भी टैंक के माध्यम से पानी भरा जा रहा हैं। इन तालाबों में हाथी जैसे बड़े जानवर अपनी प्यास बुझा रहे हैं।

आबादी की ओर नहीं आ रहे जंगली जानवर

रेंज अधिकारी महेश सेमवाल ने गर्मी बढ़ने के साथ जंगलों में तालाब सूखने लगे हैं। सूखे हुए तालाबों को भरने का काम शुरू कर दिया गया है। यही वजह है कि हाथी, गुलदार और बाघ जैसे जानवर आबादी का रुख नहीं कर रहे हैं। इस पहल से मानव वन्यजीव संघर्ष पर भी रोक लगी है।

यह भी पढ़ें:

इन राज्यों में 50 डिग्री के पार पहुंचा पारा, उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड में बारिश की संभावना

उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान धूल भरी आंधी चलने के साथ बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:

मैदानी इलाकों में गर्मी का कहर जारी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

hathras satsang stampede incident | hathras satsang incident | hathras incident main accused |
Hathras Satsang Stampede : कोर्ट ने मुख्य आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
heavy rain red alert in uttarakhand | red alert in uttarakhand | uttarakhand monsoon |
उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, लोगों से घर से न निकलने की अपील
IND vs ZIM
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 116 रनों का लक्ष्य, बिश्नोई की घातक गेंदबाजी
uttarakhand electricity rate | uttarakhand power department |
बिजली दरों में होगी बढ़ोतरी! यूपीसीएल दायर करेगा रिव्यू पिटीशन
Kathgodam Railway Station Video
चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसला यात्री का पैर, RPF जवान ने बचाई जान
shyama prasad mukherjee birth anniversary | tribute to shyama prasad mukherjee | bjp |
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, भाजपाइयों ने किया याद