श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Weather: उत्तराखंड में गर्मी दिखा रही तेवर, देहरादून में टूटा रिकॉर्ड

Uttarakhand Weather Update | Dehradun Temperature Crosses 40 Degree | Temperature | Shresth Uttarakhand

Uttarakhand Weather Update: देश में अब गर्मी का सितम बढ़ने लगा है। हर कोई अपने-अपने घरों में कैद है। कुछ राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार जा रहा है तो कई जगहों पर हीटवेव ने लोगों की हालत खराब कर रखी है। देहरादून में शुक्रवार को गर्मी ने छह साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। देहरादून में छह साल बाद सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले साल 2018 में 26 मई को तापमान 40.7 डिग्री रहा। अगर मौसम विज्ञान की मानें तो अभी लोगों को गर्मी से निजात नहीं मिलने वाली है। अगले तीन से चार दिनों तक अभी तापमान और बढ़ सकता है।

दिन चढ़ने के साथ शुरू हुआ गर्म हवाओं का दौर देर शाम तक जारी रहता है। गर्मी की वजह से लोग अब घर से निकलने से बच रहे हैं। जिस रोड पर सबसे ज्याद व्यस्तता दिखती थी, वह सड़कें भी अब सूनी नजर आ रही हैं। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने उत्तराखंड के मैदानी हिस्सों में गर्म हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने देहरादून में शनिवार को 41 डिग्री तक तापमान पहुंचने की संभावना जताई है। अगर तापमान बढ़ता है तो पिछले दस सालों में यह सबसे अधिक तापमान दर्ज होगा।

वहीं मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि राज्य के मैदानी हिस्सों खासतौर पर देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत के मैदानी हिस्सों में गर्म हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में और अधिक इजाफा होगा। उन्होने बताया कि मैदानी हिस्सों में हीटवेव का खतरा है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करने की सलाह है।
उन्होंने कहा कि बहुत ही जरूरी हो तो घर से निकलें। घर से बाहर निकलें तो उचित मात्रा में पानी पीकर निकलें। शरीर को पूरी तरह से ढकें और हो सके तो छाता लेकर निकले।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा