श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024: BJP ने लगाई जीत की हैट्रिक, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 Result: उत्तराखंड में BJP ने जीत की हैट्रिक लगाई है। उसने सभी पांच सीटों पर बड़ी जीत दर्ज की है।
uttarakhand Lok Sabha Election result 2024 bjp won all seats: उत्तराखंड की सभी सीटों पर बीजेपी का कब्जा

Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को घोषित किए गए। बीजेपी ने 240 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 99 सीटें मिली हैं। उत्तराखंड की बात करें तो यहां बीजेपी ने जीत की हैट्रिक लगाई है। वहीं, कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। बीजेपी के सभी 5 प्रत्याशियों ने बड़ी जीत हासिल की है।आइए, इन सभी सीटों के बारे में विस्तार से जानते हैं…

हरिद्वार में हरीश रावत पर भारी पड़े त्रिवेंद्र सिंह रावत (Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2024)

हरिद्वार लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व सीएम हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को 1 लाख 64 हजार 056 वोटों से आगे चल रहे हैं। त्रिवेंद्र सिंह को 6 लाख 53 हजार 808, जबकि वीरेंद्र को 4 लाख 89 हजार 752 वोट मिले। इस सीट से रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ लगातार दो बार सांसद चुने गए थे।

पौड़ी गढ़वाल में अनिल बलूनी जीते (Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2024)

पौड़ी गढ़वाल में बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कांग्रेस के गणेश गोदियाल को 1 लाख 63 हजार 503 वोटों से हराया। अनिल को 4 लाख 32 हजार 159, जबकि गोदियाल को 2 लाख 68 हजार 656 वोट मिले। पिछली बार इस सीट से पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस को इस सीट पर आखिरी बार 2019 में सतपाल महाराज ने जीत दिलाई थी।

नैनीताल-उधमसिंहनगर से अजय भट्ट ने दर्ज की जीत

नैनीताल-उधमसिंहनगर में बीजेपी के अजय भट्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को 3 लाख 34 हजार 548 वोटों से हराया। अजय को 7 लाख 72 हजार 671, जबकि प्रकाश को 4 लाख 38 हजार 123 वोट मिले। पिछली बार अजय भट्ट ने हरीश रावत को 3.39 लाख वोटों से हराया था। उससे पहले, 2014 में भगत सिंह कोश्यारी ने जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2019: मोदी लहर में भी इन राज्यों में नहीं खिला ‘कमल’

अल्मोड़ा से अजय टम्टा ने लगाई जीत की ‘हैट्रिक’

अल्मोड़ा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को 2 लाख 34 हजार 097 से हराया। अजय को 4 लाख 29 हजार 167, जबकि प्रदीप को 1 लाख 95 हजार 070 वोटों से हराया। पिछली बार अजय टम्टा ने प्रदीप टम्टा को 2.32 लाख वोटों से हराया था। इस बार जीत का मार्जिन बढ़ा है।

टिहरी गढ़वाल में माला राज्य लक्ष्मी शाह ने लगाया ‘चौका’

टिहरी गढ़वाल सीट पर बीजेपी प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने जीत का चौका लगाया है। उन्होंने कांग्रेस के जोत सिंह गुनसोला को 2 लाख 72 हजार 493 वोटों से हराया। माला को 4 लाख 62 हजार 603, जबकि गुनसोला को 1 लाख 90 हजार 110 वोट मिले। पिछली बार माला राज्य लक्ष्मी शाह ने प्रीतम सिंह को तीन लाख वोटों से हराया था। बता दें कि उत्तराखंड में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: मतगणना पर ECI की पैनी नजर, CEC खुद कर रहे मॉनिटरिंग


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा