श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

जंगल की आग में घायल हुए वनकर्मियों को भेजा गया दिल्ली एम्स, सीएम ने की कार्रवाई

uttarakhand forest fire | almora forest fire | delhi aiims | cm dhami |

Uttarakhand Forest Fire : अल्मोड़ा के बिनसार के अभ्यारण क्षेत्र जंगल में गुरुवार को आग की चपेट में आने से चार वनकर्मियों की मौत हो गई थी, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायलों को हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घायलों की हालत गंभीर देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनको दिल्ली एम्स में एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद शुक्रवार को गंभीर रूप से घायल 21 वर्षीय कृष्ण कुमार और कुंदन नेगी को एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स भेजा गया है। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

सुशीला तिवारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक जीएस तितियाल ने बताया कि करीब 90% झुलसे कृष्ण कुमार और 60% झुलसे कुंदन नेगी को प्राथमिकता के आधार पर एयरलिफ्ट किया गया है। दोनों को पंतनगर एयरपोर्ट से दिल्ली एम्स के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की निगरानी में दोनों को एयरलिफ्ट कराया गया है। इसके अलावा अन्य लोगों को भी एयरलिफ्ट करने की कार्यवाही चल रही है। चिकित्सा अधीक्षक जीएस तितियाल के अनुसार, चार घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि दो लोग 50% से अधिक झुलसे हैं। बाकी घायलों का इलाज अभी सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है, जल्द सभी को एयरलिफ्ट कराया जाएगा।

घायलों के देखने के लिए वन विभाग के उच्च अधिकारी के साथ-साथ डीएम नैनीताल वंदना सिंह भी पहुंचीं। अधिकारियों ने अस्पताल प्रशासन को घायलों का उचित इलाज करने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि चारों घायलों को एक-एक कर दिल्ली एम्स भेजा जा रहा है। गंभीर रूप से घायलों को पहले भेजा गया है।

घायलों के नाम

कृष्ण कुमार 21 वर्ष पुत्र नारायण राम, फायर वाचर, ग्राम भेटुली, अयारपानी, अल्मोड़ा

कुंदन सिंह नेगी 44 साल पुत्र प्रताप नेगी, पीआरडी जवान, ग्राम खांखरी, अल्मोड़ा

भगवत सिंह भोज 38 साल पुत्र बची सिंह, वाहन चालक, ग्राम भेटुली, अयारपानी, अल्मोड़ा

कैलाश भट्ट 54 साल पुत्र बद्रीदत्त भट्ट, दैनिक श्रमिक, ग्राम धनेली, अल्मोड़ा

लापरवाह लापरवाह अफसरों पर बड़ी कार्रवाई

बिनसर वन्य जीव विहार में वनाग्नि की घटना में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लापरवाह अफसरों पर बड़ी कारवाई की है। सीएम धामी ने सीसीएफ कुमाऊं, चीफ केंजरवेटर नॉर्थ, डीएफओ अल्मोड़ा को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा भविष्य में इस तरह की घटना न हो, उसको लेकर की अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। बता दें, बनवानी की इस घटना में चार वनकर्मियों की आग की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर खेत जताते हुए पीड़ित परिजनों को भरोसा दिया है कि घायल वनकर्मी जल्द से जल्द स्वस्थ्य होंगे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा