श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

CM पुष्कर सिंह धामी का यूपी दौरा आज, राजनाथ सिंह के नामांकन में होंगे शामिल

Uttarakhand CM Pushkar Dhami | CM Dhami | Rajnath Singh

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यूपी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के नामांकन और रोड शो में प्रतिभाग करेंगे। शाम 7 बजे सीएम धामी कुर्मांचल नगर बरेली पहुंचेगे, जहां भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लखनऊ पहुंचेंगे और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के नामांकन व रोड शो में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “आज राजनाथ सिंह जी का नामांकन है और उस दौरान मैं भी मौजूद रहूंगा। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लखनऊ में राजनाथ सिंह के कार्यकाल में अनेकों कार्य हुए हैं। मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरा देश उत्साहित है…”

सीएम धामी शाम 7 बजे कुर्मांचल नगर बरेली भी पहुंचेंगे, जहां भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार के पक्ष में वह जनसभा को संबोधित करेंगे। छत्रपाल सिंह गंगवार भाजपा के बरेली से लोकसभा के प्रत्याशी हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा