श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

उत्तराखंड में दोनों सीटों पर कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

uttarakhand by election | mangalore by election | badrinath by election |

Uttarakhand By Election Result : उत्तराखंड की दोनों विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर रुड़की में कांग्रेस कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी।

बता दें, शनिवार को उत्तराखंड के मंगलौर और बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव के नतीजे सामने आए। इसमें दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत हुई। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। रूड़की में कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न बनाया। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि यह लोकतंत्र को बचाने की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा से त्रस्त हो चुकी है और आने वाला समय कांग्रेस का है। उन्होंने कहा कि 2027 में प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनेगी।

वहीं, कांग्रेस कार्यालय पौड़ी में सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जीत का जश्न मनाया। आतिशबाजी और मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया। जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस मोहित सिंह ने कहा कि दोनों ही सीटों पर पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और प्रत्याशी ने बहुत मेहनत की थी। साथ ही जिस तरह से प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश भर में जो मनमानी का राज चल रहा है, उससे जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि उसी का परिणाम है कि जनता ने कांग्रेस के पक्ष में वोट किया है। साथ ही बदरीनाथ में राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थामा था, जनता ने इसका कड़ा जवाब दिया है। कहा कि इसी मेहनत को आगे रखते हुए आगामी नगर निकाय और पंचायत चुनाव के जो परिणाम हैं, उनको भी कांग्रेस के पक्ष में लाया जाएगा।

यह भी देखें : कांग्रेस ने उपचुनाव में किया क्लीन स्वीप, क्या बोले पूर्व सीएम हरीश रावत?

मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन ने जीत दर्ज की है। काजी निजामुद्दीन ने 422 वोटों से भाजपा के करतार भड़ाना को शिकस्त दी। जीत का सर्टिफिकेट मिलने के बाद काजी निजामुद्दीन के समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मीडिया से बातचीत के दौरान काजी निजामुद्दीन ने अपनी जीत को लोकतंत्र की जीत बताया और कहा कि चुनाव में उनकी लड़ाई सीधा राज्य सरकार से थी। सरकार ने उन्हें हराने के लिए तमाम कोशिशें कीं, लेकिन लोकतंत्र के आगे उनकी कोशिश नाकाम रही। मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में लोकतंत्र के आगे लठ तंत्र हार गया। बता दे, काजी निजामुद्दीन को 31710, करतार सिंह भड़ाना को 31261 और बीएसपी को 19552 वोट मिले हैं।

यह भी देखें : मंगलौर में फिर नहीं खिला कमल, काजी निजामुद्दीन ने जीत का लगाया ‘चौका’


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए