श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पूर्व IAS सुशील कुमार बने राज्य निर्वाचन आयुक्त, बीते 8 माह से खाली था पद

पूर्व आईएएस अधिकारी सुशील कुमार शर्मा को उत्तराखंड का नया राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया गया है। वह बीते साल ही गढ़वाल आयुक्त के पद से रिटायर्ड हुए हैं।
Retired IAS Officer Sushil Kumar Sharma

Retired IAS Officer Sushil Kumar Sharma: प्रदेश के पूर्व आईएएस अधिकारी सुशील कुमार शर्मा को सरकार ने राज्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में नियुक्त किया है।उत्तराखंड कैडर के 2005 बैच के सुशील कुमार बीते साल ही गढ़वाल आयुक्त के पद से रिटायर्ड हुए थे।

सचिव पंचायतीराज चंद्रेश यादव की ओर से गुरुवार को इस सम्बन्ध में आदेश जारी किए गए। आदेश जारी होने के बाद सुशील कुमार ने आयुक्त पद पर अपना कार्यभार संभाल लिया है। चंद्रशेखर भट्ट के रिटायर होने के बाद से यह पद खाली पड़ा था।

आदेश जारी होने के कुछ ही समय बाद ही सुशील कुमार शर्मा ने यह पदभार ग्रहण कर लिया। सुशील कुमार के पद ग्रहण करते ही सबसे बड़ी चुनौती यह है कि प्रदेश में शीघ्र ही निकाय व पंचायत चुनाव कराने हैं।

कौन हैं सुशील कुमार

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार उत्तराखंड कैडर के 2005 बैच के IAS अधिकारी हैं। सुशील कुमार ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक और आईपी विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से MBA की शिक्षा ग्रहण की है।

सुशील कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान नगर आयुक्त देहरादून, जिला मजिस्ट्रेट पिथौरागढ़ और जिला मजिस्ट्रेट पौड़ी-गढ़वाल जैसे विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर भी कार्य किया है।

सुशील कुमार ने उत्तराखंड के श्रम आयुक्त और गन्ना आयुक्त के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने सरकार में राजस्व विभाग के सचिव के रुप में भी काम किया है।

चंपावत में जानवर चराने गई महिला के साथ नेपाली मजदूर ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा