श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

एक जुलाई से लागू होंगे 3 नए कानून, पुलिस कर्मियों का प्रशिक्षण खत्म

Police Will Take Action Under New Laws

 Police Will Take Action Under New Laws: जिले में पुलिस कर्मियों का तीन नए कानूनों (भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023) का प्रशिक्षण खत्म हो गया है। पुलिस अब इन नए कानूनों के तहत अपराधों पर लगाम लगाएगी। पुलिस के कानून व्यवस्था में 1 जुलाई 2024 से तीन बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। अब इंडियन पीनल कोड (आइपीसी) की जगह भारतीय न्याय संहिता व क्रिमिनल प्रोसीजर कोड (सीआरपीसी) की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और एविडेंस एक्ट की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू हो जाएगा। पूर्व में साक्ष्यों के अभाव के चलते कई मामलों में अपराधी बरी हो जाता था, ऐसे में अब साक्ष्यों पर गंभीरता से काम करने के लिए पुलिस विभाग ढांचे में बदलाव करने जा रहा है।

नैनीताल पुलिस द्वारा हल्द्वानी के पुलिस सभागार भवन में पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को चार चरणों में प्रशिक्षण दिया गया। 1 जुलाई से जिले में नए कानूनों के तहत कार्रवाई की जाएगी। एसपी क्राइम हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर 30 अप्रैल से पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को नए कानूनों की जानकारी देने के लिए पांच-पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू की गई थी।

उन्होंने कहा कि कार्यशाला के तहत बताया गया कि नए कानून, पुराने कानूनों से किस प्रकार भिन्न हैं, कौन से कृत्यों को अपराध की परिधि में शामिल किया गया है और पुलिस के अपराध अनुसंधान के दायरे को किस प्रकार संदर्भित किया गया है। आईटी तथा डिजिटल संसाधनों का प्रयोग किए प्रकार कानून के रूप में मान्य हो बताया गया है। महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों में क्या संशोधन किए गए हैं, पुलिस के कर्तव्यों और दक्षता में पुलिस को क्या-क्या ध्यान रखना चाहिए, इस पर विस्तार से जानकारी दी गई।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा