श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Accident: पौड़ी के बीरोंखाल में पिकअप वाहन खाई में गिरा, तीन की मौत; चार घायल

Kotdwar Road Accident News कोटद्वार में एक पिकअप वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबति चार स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं।
Kotdwar Road Accident news

Kotdwar Road Accident news: पौड़ी जिले के कोटद्वार में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर रणिहाट गांव के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। इस दुर्घटना में चार स्कूली बच्चे घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब ढाई बजे घटित हुई। पिकअप वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था। इस दौरान पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

वाहन में इंटर कॉलेज ललितपुर के छात्र भी सवार थे। उनके साथ पिकअप में ड्राइवर व अन्य दो लोग थे। अनियंत्रित होकर वाहन खाई में गिरते ही मौके पर ही तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, इस घटना में चार छात्र घायल हुए हैं। घायल स्कूली बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में इलाज चल रहा है।

घटना में मृत लोगों के नाम

  • आनंद सिंह (60) पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम क्वीन धूमाकोट।
  • मोहन सिंह (65) पुत्र कोतवाल सिंह निवासी किंगोडीखाल धूमाकोट।
  • अर्जुन सिंह (60) पुत्र गुमान सिंह निवासी ग्राम बंदर कोट तह बीरोंखाल।

घटना में घायल हुए लोगों के नाम

  • सानू (16) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी ठकुलसारी, बीरोंखाल।
  • अनुराग (14) पुत्र रनवीर सिंह निवासी ठकुरसारी बीरोंखाल।
  • आदित्य (14) पुत्र रनवीर सिंह नेगी निवासी ठकुरसारी बीरोंखाल।
  • आयुष (11) पुत्र चंद्र सिंह निवासी ठकुलसारी।

उत्तराखंड की इन जगहों पर 15 दिन तक हवा और ध्वनि की होगी निगरानी, जानें वजह


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

firing in haldwani | uttarakhand crime news |
दिनदहाड़े गोलियों से गूंजी हल्द्वानी, 5 युवकों को हिरासत में लिया गया
Kotdwar Road Accident news
Accident: पौड़ी के बीरोंखाल में पिकअप वाहन खाई में गिरा, तीन की मौत; चार घायल
Akhil Bharatiya Akhara Parishad | MP CM Mohan Yadav |
एमपी सीएम के निर्णय का अखाड़ा परिषद ने किया स्वागत, कहा- उज्जैन में शिक्षा क्षेत्र में करेंगे कार्य
crpf schools | crpf fraud email |
तीन CRPF स्कूलों को बम से उड़ाने की दी धमकी, सीआरपीएफ को मिला था ईमेल
Roorkee Girl Rape Case
रुड़की में चचेरा भाई 6 माह से कर रहा था दुष्कर्म, डॉक्टर ने खोला राज
mahakumbh 2025 | cm yogi adityanath |
Mahakumbh 2025: यूपी रोडवेज ने प्रचार के लिए अपनाया अनोखा तरीका, भक्तों का सफर होगा आसान