श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

हरिद्वार पहुंचेंगे नितिन गडकरी,करेंगे 30 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का अनावरण

Union Minister Nitin Gadkari| shreshth bharat

परिवहन और राजमार्ग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज 30 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं अनावरण करने हरिद्वार पहुंचेगें। परिवहन मंत्री के पहुंचने से पहले भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पावन धाम के सामने स्थित मैदान जहां भूमी पूजन होना है वहा जाकर तैयारियों का जायजा लिया।

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने मीडिया से कहा कि पावन धाम तिराहे से शांतिकुंज तक पिलर पर फ्लाई ओवर का निर्माण होने से दुर्गानगर, मुखिया गली, शिवनगर, मस्तराम गली, उत्तम बस्ती, सप्तसरोवर मार्ग को बाढ़ के पानी से डूबने से बचाने का काम करेगा।

तो वहीं भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अंकुश भाटिया और आकाश भाटी ने कहा कि नितिन गडकरी की उपस्थिति में दूधाधारी फ्लाई ओवर के अनावरण समारोह को लेकर उत्तरी हरिद्वार में काफी उत्साह है।  

इन 30 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की लागत 4750 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। साथ ही इन परियोजनाओं के तहत पिलर पर फ्लाई ओवर का निर्माण होने से पावन धाम तिराहे से लेकर शांतिकुंज और दुर्गानगर, मुखिया गली, शिवनगर, मस्तराम गली, उत्तम बस्ती, सप्तसरोवर मार्ग जो बरसात में अक्सर डुब जाया करती थी, इन राजमार्गों के निर्माण के बाद बाढ़ की इस समस्या से निदान मिल पाएगा।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

uttarakhand cm vatsalya yojana
सीएम वात्सल्य योजना में फर्जीवाड़ा, अपात्र और मृतक भी ले रहे हैं लाभ
pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त