श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

NEET UG Paper Leak : रवि अत्री का नाम आया सामने, जानिए कौन है यह शख्स


Ravi Atri : इस समय देशभर में NEET UG पेपर लीक का मामला तूल पकड़े हुए है। इस मामले में रोज नए और बड़े खुलासे हो रहे हैं। अब इस मामले में जेई सिकंदर, संजीव मुखिया के बाद रवि अत्री का नाम सामने आया है। रवि अत्री ही यूपी पुलिस सिपाही भर्ती पेपर लीक का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। यूपी एसटीएफ ने 10 अप्रैल को उसे गिरफ्तार किया था।

NEET-UG से जुड़ा है रवि अत्री का कनेक्शन

दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती पेपर लीक केस में यूपी की स्पेश टास्क फोर्स ने रवि अत्री के साथ ही 18 आरोपियों के खिलाफ यूपी सिपाही भर्ती घोटाले में चार्जशीट दाखिल की है। रवि अत्री (Ravi Atri) ग्रेटर नोएडा का रहने वाला है, जो कि इस पूरे मामले का खिलाड़ी बताया जा रहा है। रवि अत्री और राजीव नयन मिश्रा ने ही मिलकर उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक किया था। यूपीएसटीएफ़ ने 10 अप्रैल को रवि अत्री को मेरठ से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब NTA के द्वारा आयोजित नीट परीक्षा गड़बड़ी मामले में भी इसका कनेक्शन सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, यूपी कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक का मुख्य आरोपी रवि अत्री बिहार के संजीव मुखिया और अतुल वत्स के साथ जुड़ा हुआ है। रवि अत्री और संजीव मुखिया का बेटा डॉक्टर शिव कुमार ने साथ में पढ़ाई भी की है। संजीव मुखिया का बेटा बीपीएससी टीचर परीक्षा का पेपर लीक करने के मामले में पहले से जेल में है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा