श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

तंबाकू की जद में भारतीय, उपयोग करने वाली आबादी में दूसरे स्थान पर

Tobacco | National News | Health

भारत दुनिया में तंबाकू का उपयोग करने वाली आबादी में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। केपीएमजी  एश्योरेंस एंड कंसल्टिंग सर्विसेज एलएलपी की एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि, भारत दुनिया में तंबाकू का उपयोग करने वाली आबादी में दूसरे स्थान पर है, जिसमें 27 प्रतिशत भारतीय वयस्क शामिल हैं। इसमें खैनी, गुटखा, सुपारी तंबाकू, जर्दा, बीड़ी, सिगरेट और हुक्का जैसे उत्पाद शामिल हैं।

भारत में धूम्रपान करने के कारण हर साल औसतन 10 लाख लोगों की मृत्यु होती है। इस आंकड़ें में पिछले 30 वर्षों में 58.9 फीसदी का इजाफा हुआ है। जहां भारत में तम्बाकू पीने के कारण 1990 में 6 लाख लोगों की जान गई थी, वो संख्या 2019 में बढ़कर 10 लाख पर पहुंच गई है। यह जानकारी मई 2021 में अंतराष्ट्रीय जर्नल में सामने आई थी।

वहीं डब्लूएचओ द्वारा जारी एक रिपोर्ट से पता चला है कि दुनिया भर में तंबाकू के इस्तेमाल से हर साल करीब 105.4 लाख करोड़ रुपए का नुकसान होता है। यह नुकसान तम्बाकू के कारण स्वास्थ्य पर किए जा रहे खर्च और उत्पादकता में आ रही गिरावट के कारण हो रहा है।

सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में तंबाकू के उपयोग का प्रचलन मिजोरम में सबसे अधिक 67 प्रतिशत से लेकर गोवा में सबसे कम 9 प्रतिशत तक है।

रिपोर्ट के मुताबिक, हर छठी महिला तंबाकू का किसी न किसी रूप में सेवन कर रही है। कई महिलाएं जहां मजदूरी करने वाली गुटखा, खैनी, बीड़ी का सेवन कर रही हैं, वहीं कई शौकिया सिगरेट पीने व गुटखा खाना शुरू करने के बाद इसकी लत की शिकार हो गई हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा