श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

हल्द्वानी में सड़कों से कब हटेंगे आवारा जानवर? नगर निगम हुआ फेल

Haldwani Municipal Corporation सड़कों से आवारा जानवरों को हटाने में फेल साबित हुआ है। आए दिन आवारा जानवर लोगों को घायल हो रहे हैं। कई लोगों को तो अपनी जान तक गंवानी पड़ी है। पढ़ें, यह रिपोर्ट...
Haldwani Municipal Corporation stray animals terror on road

Haldwani Municipal Corporation: हल्द्वानी नगर निगम कहने को तो कुमाऊं का सबसे बड़ा नगर निगम कहलाता है, लेकिन इसकी कार्य प्रणाली पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। हल्द्वानी के सड़कों पर इन दिनों आवारा जानवरों का आतंक है। आवारा जानवरों के हमले से लोग घायल हो रहे हैं, तो कई लोगों की जान भी जा चुकी है। आवारा जानवरों से निपटने के लिए नगर निगम ने गौ रक्षक सेवा दल भी बना रखा है, लेकिन यह दल भी इन आवारा जानवरों को पकड़ नहीं पा रहा है।

नाली की सफाई कर रहे Haldwani Municipal Corporation के गौ रक्षक सेवा दल

बताया जा रहा कि गौ रक्षक सेवा दलों को मानसून के चलते नाले और नाली के सफाई में लगाया गया है। आवारा जानवरों का सड़कों पर आतंक है, जिससे आम जनता परेशान है। शहर के सड़कों पर झुंड के झुंड आवारा गोवंश देखे जा सकते हैं। नगर निगम प्रशासन शहर की सड़कों से आवारा जानवरों को हटाने में नाकाम साबित हुआ है।

लोगों पर ही आरोप लगा रहे नगर निगम के अधिकारी

मीडिया द्वारा जब भी सवाल उठाए गए तो नगर निगम स्थाई गौशाला बनाए जाने की बात कहकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेता है। यहां तक की नगर निगम के अधिकारी लोगों पर ही आरोप लगा रहे हैं कि ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने पशुओं को शहर मिलकर छोड़ देते हैं। लगातार आवारा जानवरों से हो रही दुर्घटनाओं में लोग अकाल मौत का शिकार बन रहे हैं।

कोसी बैराज के समीप दिखे गजराज, लोगों में मची अफरातफरी

तेजी से किया जा रहा अस्थाई गौशाला का निर्माण

मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा का कहना है कि नगर निगम द्वारा गंगापुर कबडवाल गांव में स्थाई गौशाला का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। हल्द्वानी शहर में दो अस्थाई गौशालाओं को बनाया गया है, जिनमें आवारा जानवरों की संख्या लगभग पूरी हो चुकी है। जल्द ही नई गौशाला शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद आवारा जानवरों को पकड़ने का काम शुरू किया जाएगा।

आग लगने पर ब्लास्ट नहीं होगा यह गैस सिलेंडर, वजन जान चौंक जाएंगे आप


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा