श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के भी कपाट खुले, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

Gangotri Yamunotri Dham Doors Open: श्री केदारनाथ धाम के बाद अब गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट भी आज खोल दिए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Gangotri yamunotri dham doors open

Gangotri Yamunotri Dham Doors Open: भगवान श्री केदारनाथ धाम के बाद अब गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के भी कपाट खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ पड़े। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की कामना की है।

12 बजकर 25 मिनट पर खुले गंगोत्री धाम के कपाट

उत्तरकाशी में अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर आज दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए। इस दौरान हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। जिला प्रशासन और मंदिर समिति के पदाधिकारी ने यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अगले 6 माह तक गंगोत्री धाम में ही मां गंगा के दर्शन होंगे।

यमुनोत्री धाम के कपाट कब खुले?

अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सुबह 10 बजकर 29 मिनट पर विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली में अक्षय तृतीया की सुबह यमुना मंदिर में पूजा अर्चना की गई, जिसके बाद यमुना मां की डोली समेश्वर देवता के प्रांगण में जाने के बाद यमुना की उत्सव डोली को यमुनोत्री धाम के लिए रवाना किया। खरसाली से शनिदेव की डोली की अगुवाई में मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम पहुंची, जहां यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों द्वारा विधिवत हवन पूजा अर्चना के बाद सुबह 10:29 बजे धाम के कपाट खोल दिए गए।

सीएम धामी ने दी शुभकामनाएं

सीएम धामी ने कहा कि अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मां यमुना को समर्पित यमुनोत्री धाम के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं। उन्होंने कहा कि मां यमुना से आप सभी तीर्थ यात्रियों की मंगलमय यात्रा की कामना करता हूं।

‘प्रशासन का करें सहयोग’

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार सुगम, सुरक्षित चारधाम यात्रा के लिए संकल्पित है। आप सभी से अनुरोध है कि निर्बाध यात्रा के लिए प्रशासन का सहयोग और निर्देशों का पालन करें।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा