श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Uttarakhand Forest Fire: आग हुई विकराल, वायुसेना ने संभाला मोर्चा

Uttarakhand Forest Fire | mi-17 helicopter | MI 17 HELICOPTER SHOWERED

हल्द्वानी: उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग अब विकराल रूप लेती जा रही है। आग पर काबू पाने के लिए वन हर संभव प्रयास कर रहा है। नैनीताल व आसपास के जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू पाने के लिए सरकार ने एयरफोर्स का Mi-17 हेलीकॉप्टर लगा दिया है। शनिवार सुबह से शुरू हुए इस मिशन में हेलीकॉप्टर ने भीमताल झील से पानी भरकर पाइंस क्षेत्र में आग बुझाना शुरू किया है। इससे पहले भी वर्ष 2019/21 में अनियंत्रित वनाग्नि के चलते Mi-17 हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया था।

आग इतनी तेज है कि दोनों विभागों के अलावा आर्मी के जवान भी इस पर काबू पाने के लिए जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री और प्रशासन के आला अधिकारियों के बीच गहन मंत्रणा के बाद निर्णय लिया गया कि आग पर हवा से काबू पाने के लिए एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की मदद ली जाए। शुक्रवार शाम एक Mi-17 हेलीकॉप्टर नैनीताल पहुंचा। शनिवार सुबह हवा और पानी की व्यवस्था देखने के बाद लगभग 7 बजे हेलीकॉप्टर ने भीमताल झील से बकेट में पानी भरकर आग बुझाना शुरू किया।

सीएम ने कहा- जल्द पाएंगे काबू

नैनीताल के जंगलों में लगी आग पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “जंगलों की आग हमारे लिए बड़ी चुनौती है। हम इस पर लगातार काम कर रहे हैं। हमने सेना से भी मदद ली है। जल्द से जल्द इस आग पर काबू पाया जाए, ये हमारा प्रयास रहेगा। हम इस पर काम कर रहे हैं।”

नैनीताल से लगे पाइंस, भूमियाधार, ज्युलिकोट, नारायणनगर, भवाली, रामगढ़, मुक्तेश्वर आदि के जंगल इस समय बुरी तरह से जल रहे हैं। इस वर्ष बरसात नहीं के बराबर होने के कारण सूखे जंगल जगह-जगह जल रहे हैं, जिस पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग और वन विभाग ने पूरा जोर लगा दिया है।

इससे पहले भी वर्ष 2019 और 2021 के फायर सीजन में इसी तरह अनियंत्रित आग पर काबू पाने के लिए Mi-17 हेलीकॉप्टर बुलाया गया था।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा