श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Lok Sabha Election 2024: दूसरे फेज के ये पांच सबसे अमीर उम्मीदवार, जानें कौन

Lok Sabha Election 2024 | Richest Candidate | Election

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का त्योहार अपने चरण पर है। लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में आज 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मतदान होगा। केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों, कर्नाटक की 28 में से 14 सीटों, राजस्थान की 13 सीटों, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की आठ-आठ सीटों, मध्य प्रदेश की छह सीटों, असम और बिहार की पांच-पांच सीटों पर, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में तीन-तीन सीटों पर और मणिपुर, त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर में एक-एक सीट पर शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे।

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे फेज पांच सबसे धनी प्रत्याशी
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल द्वारा प्रत्याशियों के स्व-शपथ पत्रों के विश्लेषण के अनुसार, कर्नाटक कांग्रेस नेता वेंकटरमणे गौड़ा जिन्हें ‘स्टार चंद्रू’ के नाम से जाना जाता है, वे Lok Sabha Election 2024 के फेज 2 के मतदान में सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। एचडी कुमारस्वामी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे गौड़ा ने अपने हलफनामा में 622 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है।

वहीं लोकसभा चुनाव के दूसरे फेज के दूसरे सबसे अमीर उम्मीदवार भी कर्नाटक में ही चुनाव लड़ रहे हैं। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के छोटे भाई श्री सुरेश तीन बार के सांसद हैं जो बेंगलुरु ग्रामीण से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार डीके सुरेश ने अपनी कुल संपत्ति 593 करोड़ रुपये बताई है। इनमें से 100 करोड़ से अधिक की चल संपत्ति और 486 करोड़ से अधिक की अचल संपत्ति है। सुरेश 2009 से ही इस सीट से लोकसभा का चुनाव जीत रहे हैं।

अगर बात की जाए दूसरे चरण की तीसरी सबसे बड़ी उम्मीदवार की तो वह हैं फिल्म अभिनेत्री और बीजेपी नेता हेमा मालिनी। BJP ने उन्हें उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। हेमा मालिनी ने अपनी कुल संपत्ति 278 करोड़ रुपये से अधिक बताई है। इसमें 29 करोड़ से अधिक की चल संपत्ति और 249 करोड़ की अचल संपत्ति है।

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता संजय शर्मा का नाम आता है। उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 232 करोड़ रूपये बताई है।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं और उनकी कुल संपत्ति लगभग 217.21 करोड़ रुपये है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा