श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Chamoli News: गोपेश्वर के पास में सिरोई गांव के जंगलों में लगी आग

Chamoli | Gopeshwar Forest Fire | Gopeshwar Forest Fire | Uttarakhand

गर्मी का मौसम शुरू होते ही आग लगने की घटनाओं में वृद्धि हो जाती है। इन दिनों उत्तराखंड के जंगल आग की चपेट में चल रहे हैं। पहाड़ों पर धधकती आग से पेड़-पौधे जलकर खाक हो रहे हैं। चमोली जिले के जिला मुख्यालय गोपेश्वर के पास में सिरोई गांव के जंगल में देर रात से लगी आग विकराल रूप धारण कर चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि देर शाम तक भी वन विभाग की टीम क्षेत्र में नहीं पहुंची है। लोगों का कहना है कि जंगल में लगी आग तेजी के साथ फैल रही है। आग लगने से जंगली इलाके में बड़ा नुकसान हुआ है। जंगल से उठती आग की लपटें और धुआं को दूर से देखा जा सकता है।

जिला मुख्यालय गोपेश्वर के पास में सिरोई गांव के जंगलों में लगी आग लगातार बढ़ती जा रही है। चारों तरफ जंगल धूं-धूं कर जल रहे हैं। सूखे पेड़ों के बाद अब आग ने हरे-भरे पेड़ों को भी अपने जद में ले लिया है। जंगल में लगी आग से क्षेत्र में संरक्षित प्रजाति के बांज, बुरांस के पेड़ों के साथ ही लाखों की वन संपदा जलकर खाक हो गयी है। ग्रामीणों का कहना है कि देर शाम तक भी वन विभाग की टीम क्षेत्र में नहीं पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि यदि आग पर काबू नहीं पया गया तो यह आग विकराल रूप धारण कर सकती हैं और आस-पास के क्षेत्रों को भी अपनी चपेट में ले सकती है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा