श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

देहरादून में लगी भीषण आग, 22 झोपड़ियां जलकर खाक

Dehradun Fire Incident News: देहरादून के खुड़बुड़ा मोहल्ले में सुबह आग लगने से 22 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। आग तार को जलाते समय लगी।
dehradun fire incident news

Dehradun Fire Incident News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। इससे टीन शेड से बनी 22 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ, जब मजदूर तांबा जला रहे थे। मामला खुड़बुड़ा मोहल्ले का है।

आग लगने से इलाके में मचा हड़ंकप

आग लगने से इलाके में हड़ंकप मच गया। यह तो गनीमत रही कि यहां रहने वाले लोग बाहर चले गए थे। वरना बहुत बड़ी जनहानि हो सकती थी। बताया जा रहा है कि आग लगने से कई सिलेंडर भी फटे हैं। हालांकि, दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

तार को जलाकर तांबा निकालते वक्त लगी आग

मिली जानकारी के मुताबिक, झोपड़ियों में 22 से 23 परिवार रहते थे। सभी कूड़ा बीनने का काम करते हैं। इनमें से कुछ लोग सुबह तार को जलाकर उससे तांबा निकाल रहे थे। तभी आग लग गई। बीच में सिलेंडर फटने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

इलाके में दहशत का माहौल

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने की घटना से इलाके के लोग अपने घरों की छतों पर जमा हो गए। फिलहाल, घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

uttarakhand cm vatsalya yojana
सीएम वात्सल्य योजना में फर्जीवाड़ा, अपात्र और मृतक भी ले रहे हैं लाभ
pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त