श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

कांग्रेस नेता रंजीत रावत ने कहा- भाजपा सरकार में अंधभक्तों को बवासीर की बीमारी

Congress Leader Ranjeet Singh Rawat

Congress Leader Ranjeet Singh Rawat: हमेशा से अपने बयानों के लिए विवादों में रहने वाले पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रंजीत रावत ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। इस बार कांग्रेस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों को बवासीर की बीमारी हो गई है। दर्द है लेकिन वह किसी को बता नहीं रहे हैं।

पूर्व विधायक रंजीत रावत ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है। लेकिन सरकार इस पर कोई खास ध्यान नहीं दे रही है। इन मामलों पर सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है।

यहां तक की उत्तराखंड में गुजरात के ठेकेदार और कर्मचारी काम कर रहे हैं और यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भाजपा के ही लोग परेशान हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा के सरकार में भाजपा कार्यकर्ताओं की ही सुनवाई नहीं हो रही है। अधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओं की बातों को अनसुना कर दे रहे हैं।

पूर्व विधायक रंजीत रावत ने भाजपा के लोगों पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के लोग भी अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। जिसके चलते भाजपा के अंध भक्तों को भी बवासीर की बीमारी हो गई है। उन्होंने कहा कि बवासीर की बीमारी जब होती है तो वह व्यक्ति चुपचाप डॉक्टर को दिखाता है, लेकिन सोसाइटी के अंदर में किसी को नहीं बताता है। यही स्थिति इस समय भाजपा के लोगों की हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों को दर्द भी है लेकिन बता नहीं रहे हैं।

विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने की राजनीति में एंट्री, कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से कल मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन