श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

कांग्रेस को झटका देने वाले मनीष खंडूरी ने जॉइन की बीजेपी

Congress Leader Manish Khanduri | Manish Khanduri Join BJP | Uttarakhand CM | CM Puskar Singh Dhami |

कांग्रेस को करारा झटका देने वाले मनीष खंडूरी ने शनिवार को बीजेपी को जॉइन कर लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट औऱ प्रभारी दुष्यंत मौजूद रहे।

मनीष खंडूरी ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उनके बीजेपी में जाने की अटकलें तेज हो गई थीं। आज उन्होंने बीजेपी का दामन थामकर सभी अटकलों को विराम दे दिया। बता दें कि मनीष खंडूरी 2019 में गढ़वाल से कांग्रेस टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। मनीष पूर्व सीएम बीसी खंडूरी के पुत्र हैं।

पौड़ी लोकसभा सीट से प्रबल दावेदार माने जा रहे कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता मनीष खंडूरी ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से इस्तीफे की जानकारी दी थी। मनीषा खंडूरी के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि यह दुखद है कि जिस तरह से कांग्रेस पार्टी ने मनीष खंडूरी को शीर्ष पर पर बैठाया और अब जब कांग्रेस पार्टी को उनकी जरूरत थी, तब उन्होंने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि जो भी उनके मन में चल रहा है, वह पार्टी के उच्च स्तरीय नेताओं के समक्ष अपनी बात रखेंगे। कांग्रेस पार्टी के दरवाजे उनके लिए खुले रहेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि भाजपा के दरवाजे मनीष खंडूरी के लिए खुले हैं, इससे उन्हें अंदेशा हो रहा है कि कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल न हो जाएं। उन्होंने कहा कि मनीष खंडूरी ने कांग्रेस की विचारधारा से प्रवाहित होकर कांग्रेस पार्टी जॉइन की थी। उन्हें उम्मीद है कि जिस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी जॉइन की, वह उनके साथ ही रहेगी।

मनीष के पिता बीसी खंडूरी उत्तराखंड विधानसभा की सीट धूमाकोट का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह बीजेपी के सदस्य हैं। बीसी खंडूरी 8 मार्च 20007 से 27 जून 2009 तक उत्तराखंड के सीएम रहे थे। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पार्टियों में हलचल तेज है। सभी पार्टियां सत्ता हासिल करने के लिए अपने-अपने समीकरण फिट करने की कवायद में लगी हैं। वहीं, सभी पार्टियों के वरिष्ठ नेता अपने बेटे और बेटियों को चुनाव मैदान में उतारने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए नेता एक पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी जॉइन कर रहे हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा