श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

सीएम धामी ने की प्रेस वार्ता, कांग्रेस-NC गठबंधन पर उठाए सवाल

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने जम्मू कश्मीर चुनाव के लिए कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन पर जमकर निशाना साधा...
CM Dhami Press Conference

CM Dhami Press Conference: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता करते हुए जम्मू कश्मीर चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सत्ता के लालच में बार-बार देश की एकता और सुरक्षा के साथ खेलने वाली कांग्रेस पार्टी का इस गठबंधन से आरक्षण विरोधी चेहरा भी सामने आया है।

सीएम धामी ने कहा कि अनुच्छेद 370 को वापस लाने और अलगाववाद को नया रूप देने की मंशा से कांग्रेस ने नेशनल कांफ्रेंस के साथ चुनाव से पूर्व गठबंधन किया है। कांग्रेस की इस विभाजनकारी सोच का दुष्परिणाम हिंसा और आतंकवाद के रूप में पूरा देश भुगत चुका है।

पुनः ऐसे लोगों के साथ गठबंधन करना जिनकी पाकपरस्ती और अलगाववादी सोच से पूरा देश परिचित है, कांग्रेस की राष्ट्रविरोधी विचारधारा को परिलक्षित करता है।

प्रेस वार्ता के जरिए मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा व कई सवाल किए…

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि क्या कांग्रेस कश्मीर के युवाओं के बदले पाकिस्तान के साथ वार्ता करके फिर अलगाववाद को बढ़ाना चाहती है?
  • क्या कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी एलओसी ट्रेड शुरू करना चाहते हैं?
  • क्या कांग्रेस आतंकवाद और पत्थरबाजी की घटनाओं में शामिल लोगों के परिवार के लिए सरकारी नौकरी बहाल करना चाहती है?
  • क्या कांग्रेस पार्टी का आरक्षण विरोधी चेहरा सामने आया है, क्या दलित, गुर्जर, बकरवाल पहाड़ियों के आरक्षण को समाप्त कर उनके साथ फिर से अन्याय करना चाहती है?
  • क्या जम्मू कश्मीर की अर्थव्यवस्था को फिर से भ्रष्टाचारियों के हाथों में धकेलना चाहती है?
  • क्या कांग्रेस पार्टी जीकेएनसी के साथ जम्मू कश्मीर घाटी के बीच भेदभाव की राजनीति करना चाहती है?
  • क्या कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी कश्मीर को ऑटोनॉमी देने की जीकेएनसी विभाजनकारी सोच की नीति का समर्थन करते है?

Rule Change: 1 सितंबर से होंगे ये बड़े बदलाव, सरकार देगी बड़ा तोहफा?


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

accident in mussoorie | car accident in mussoorie |
मसूरी में अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरी, युवती सहित तीन लोग घायल
asaduddin owaisi | kali sena chief swami anand swaroop | cm pushkar singh dhami |
ओवैसी के 15 मिनट वाले बयान पर साधु-संत नाराज, उन्हीं की भाषा में दिया जवाब
guru nanak jayanti | cm pushkar singh dhami |
धूमधाम से मनाई गई गुरु नानक देव की जयंती, मशहूर इतिहासकार ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
kedarnath byelection 2024 | cm pushkar singh dhami |
कांग्रेस ने दिल्ली केदारनाथ मंदिर मामले को दिया तूल तो तीर्थ पुरोहितों ने दिया जवाब
land mafia eye on dilaram state | mussoorie dilaram state |
भूमाफिया के हौसले बुलंद, दिलाराम स्टेट के गेट पर लगाया ताला, लोगों ने किया हंगामा
kartika purnima ganga snan | ganga snan | har ki pauri |
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु, जानिए आज के दिन का महत्व