श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

उत्तरकाशी में रात 10 से सुबह 4 बजे तक यातायात पर रोक, नई SOP जारी

Chardham Yatra 2024

Chardham Yatra 2024: प्रदेश में चारधाम यात्रा चल रही है। चारधाम यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने पर प्रशासन द्वारा लगातार जोर दिया जा रहा है। सुरक्षा दृष्टि के मद्देनजर जनपद में रात 10 से सुबह 4 बजे तक वाहनों के आवागमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। आगामी मानसून सीजन में चारधाम यात्रा को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इसी के साथ गंगोत्री हाईवे पर दुर्घटना संभावित क्षेत्र सोनगाड में अस्थायी पुलिस चौकी खोली गई है, जहां पुलिस की तैनाती कर दी गई है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य यात्रा के दौरान संभावित दुर्घटनाओं को रोकना और यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

एसपी ने दी जानकारी

एसपी अर्पण यदुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि चारधाम यात्रा के सुरक्षित संचालन के लिए पूर्व में जारी विशेष कार्य योजना में आंशिक संशोधन किया गया है। नई SOP में रात 8 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा, यात्रीगण को सुरक्षा के मामले में अधिक सख्ती और संवेदनशीलता के साथ परिचित किया जाएगा। यात्रा के दौरान नियमों का पालन और सभी सुरक्षा उपायों का पालन करने का संकल्प बढ़ाया गया है।

एसपी ने बताया कि इस अवधि में ऐसे यात्री वाहन जिनकी होटल बुकिंग होगी, उन्हीं को बैरियरों से आगे होटल तक भेजा जाएगा। जबकि रात 10 बजे बाद किसी वाहन को आगे नहीं भेजा जाएगा। सुबह 4 बजे के बाद ही यातायात को पुन: संचालित किया जाएगा।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

heavy rain red alert in uttarakhand | red alert in uttarakhand | uttarakhand monsoon |
उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट, लोगों से घर से न निकलने की अपील
IND vs ZIM
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 116 रनों का लक्ष्य, बिश्नोई की घातक गेंदबाजी
uttarakhand electricity rate | uttarakhand power department |
बिजली दरों में होगी बढ़ोतरी! यूपीसीएल दायर करेगा रिव्यू पिटीशन
Kathgodam Railway Station Video
चलती ट्रेन पर चढ़ने के दौरान फिसला यात्री का पैर, RPF जवान ने बचाई जान
shyama prasad mukherjee birth anniversary | tribute to shyama prasad mukherjee | bjp |
श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया, भाजपाइयों ने किया याद
kapil sharma Bhavnao Ko Samjho movie
गिनीज बुक में दर्ज है कपिल शर्मा की यह फिल्म, कलेक्शन जान चौंक जाएंगे