श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

BJP MLA ने नगर आयुक्त के साथ की अभद्रता, कर्मचारियों में आक्रोश

Municipal Commissioner | Uttarakhand Nagar Nigam | Uttarakhand

बीजेपी नेताओं की सत्ता की हनक आए दिन देखने को मिल रही है। कभी किसी पुलिस अधिकारी के साथ बदसलूकी करते हैं तो कभी किसी अधिकारी के साथ। ऐसा ही मामला अल्मोड़ा जिले में देखने को मिला। यहां सल्ट विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक महेश जीना पर सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों से बदसलूकी का आरोप लगा है। महेश जीना बुधवार को किसी टेंडर के सम्बन्ध में देहरादून नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में कुछ लोगों के साथ पहुंचे थे।

बीजेपी विधायक महेश जीना पर आरोप है कि यहां उन्होंने हेड क्लर्क पवन थापा के साथ अभद्रता की। साथ ही उन्हें धमकाया। इसके बाद विधायक नगर आयुक्त के कार्यालय पहुंचे और नगर आयुक्त के साथ भी बदतमीजी की। इसकी जानकारी जब अन्य कर्मचारियों को हुई तो सभी एकत्रित होकर नगर आयुक्त के कार्यालय पहुंचे। लेकिन, तब तक विधायक महेश जीना अपने समर्थकों के साथ वहां से जा चुके थे।

विधायक महेश जीना के इस व्यवहार से नगर निगम के कर्मचारियों में आक्रोश है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक बीजेपी विधायक सामूहिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक कार्य बहिष्कार के साथ ही शहर की सफाई व्यवस्था ठप रहेगी। इस मामले पर सियासत भी हावी हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसोनी ने इसे सत्ता का अहंकार बताया है। उन्होंने कहा कि सत्ता के मद में चूर बीजेपी के विधायक जब सरकारी अधिकारियों को ही कुछ नहीं समझ रहे तो जनता की सेवा क्या करेंगे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा