श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

भाजपा नेता महेंद्र भट्ट ने ग्रहण की राज्यसभा की सदस्यता

Mahendra Bhatt | Rajyasabha MP | BJP | CM Dhami

Uttarakhand BJP: राज्यसभा सांसद रहे अनिल बलूनी का छह साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्यसभा की सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर 27 फरवरी को चुनाव हुआ, जिसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपना नामांकन दाखिल किया था| राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित भाजपा के वरिष्ठ नेता और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गुरुवार को नई दिल्ली में राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली। राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उन्हें सदस्यता दिलाई।

शपथ ग्रहण के बाद राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें राज्यसभा में काम करने का मौका दिया है। राज्यसभा सदस्य के रूप में वे उत्तराखंड के विकास के लिए काम करते रहेंगे। आपको बता दे महेंद्र भट्ट उत्तराखंड के सीमांत जिले चमोली के निवासी है। वह बद्रीनाथ विधानसभा से विधायक भी रह चुके है। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बद्रीनाथ विधानसभा से हार का सामना करना पड़ा था। वह वर्तमान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित भाजपा के वरिष्ठ नेता और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को शुभकामनाएं दी थी। उन्होंने कहा था कि उनके राज्यसभा जाने से केंद्र सरकार के स्तर पर राज्य के विकास से जुड़े विषयों के क्रियान्वयन में और अधिक तेजी आएगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा