श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर कार के ऊपर पहाड़ी से गिरा पत्थर, बड़ी घटना टली

उत्तराखंड में जमकर बारिश हो रही है। भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो कारें क्षतिग्रस्त हो गई, गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।
Big Boulders Stones Fell On Cars

Big Boulders Stones Fell On Cars: उत्तराखंड में इन दिनों जमकर बारिश हो रही है। प्रदेश के जनपद नैनीताल में भी पिछले 24 घंटों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से नैनीझील का जलस्तर एक बार फिर से मानकों के ऊपर पहुंच गया है।
जनपद में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है और यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो कारें क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि वाहनों में बैठे लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ, वह सुरक्षित हैं। नैनीताल में बुधवार देर रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जनपद में कई जगहों पर जल जमाव हो गया है।

झील नियंत्रण कक्ष प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से नैनीझील का जलस्तर शाम साढ़े तीन बजे 11 फीट डेढ़ इंच तक पहुंच गया है। जलस्तर बढ़ने से झील के पानी की निकासी के लिए गेट खोले गए।

बारिश के चलते गुरुवार को भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में जगह-जगह पत्थर गिरने और मलबा आने की घटनाएं सामने आईं हैं। थुवा की पहाड़ी से पत्थर गिरने से दो कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।

सुबह के समय हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रही एक टैक्सी के ऊपर पहाड़ी से अचानक पत्थर गिर गया। जिससे उसका शीशा टूट गया। इस हादसे में टैक्सी में सवार चारों लोग बाल-बाल बच गए।

गरमपानी देवी मंदिर के पास सुबह से ही थुवा की पहाड़ी से अचानक बड़े-बड़े बोल्डर गिरने लगे। जिसमें सड़क किनारे खड़ी एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि उस समय सड़क में कोई अन्य वाहन नहीं था।

जिला आपदा परिचालक केंद्र नैनीताल से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम चार बजे तक जिले में 20 सड़कें बंद रहीं। लोनिवि के कर्मचारी इन्हें खोलने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। उन्हें खोलने को लेकर जेसीबी लगाई गई है।

नैनीताल में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में घुसा मलबा, दस्तावेजों को हुआ काफी नुकसान


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए