श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

लोगों ने निकाली जन आक्रोश रैली, पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग

barkot water crisis | jan aakrosh rally | cm dhami |

Barkot Water Crisis : उत्त्तरकाशी के बड़कोट नगर पालिका में भीषण पेयजल संकट से निजात पाने के लिए भूख हड़ताल के साथ अनिश्चितकालीन धरना जारी है। नगरवासियों ने रामलीला मैदान से तहसील तक जन आक्रोश रैली निकाली। इसके अतिरिक्त बंद के ऐलान में सभी से बंद रखने का आग्रह किया गया। डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। साथ ही लोगों ने नगरीय पेयजल पम्पिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति की मांग की।

बता दें, बड़कोट के लोग विगत 4 महीने से भीषण जल संकट से परेशान हैं। शुक्रवार को नगरवासियों ने नगर क्षेत्र में विशाल जन आक्रोश रैली के माध्यम से बड़कोट को पानी दो की नारेबाजी के साथ तहसील में जनसभा कर सरकार से जल्द योजना की वित्तीय स्वीकृति की मांग की। एसडीएम के माध्यम से डीएम को पत्र लिखते हुए मुख्यमंत्री और शासन में वार्ता कर जल्द निस्तारण की मांग की।

आंदोलनकारियों का कहना है कि 6 जून से क्रमिक धरना चल रहा है और 6 जुलाई से भूख हड़ताल पर हिंदू जागृति संगठन अध्यक्ष संत केशवगिरी महाराज बैठे थे। 6 दिनों के बाद प्रशासन ने संत केशवगिरी को जबरन उठा लिया। नगर की महिलाओं ने अपनी आपबीती सुनाई और सरकार से गुहार लगाई कि जनता की परेशानी समझे।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

harish rawat | mla pramod nainwal | dhami government |
जिंदा कारतूस के साथ बीजेपी नेता का भाई गिरफ्तार, हरीश रावत ने धामी सरकार को घेरा
tehri dam | bhald village | bhald village survey | uttarkashi bhald village |
विस्थापित नहीं किया तो ले लेंगे जल समाधि, 12 दिनों से भल्ड गांव के ग्राणीण दे रहे धरना
manipur violence | collage close in manipur |
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 लोगों की मौत; स्कूल-कॉलेज और बाजार बंद
bharatiya brahmin samaj | students honour in roorkee |
भारतीय ब्राह्मण समाज वरिष्ठजनों और मेधावी छात्र-छात्राओं को करेगा सम्मानित
brij bhushan sharan singh | bajrang punia | vinesh phogat |
पहलवानों का पूरा आंदोलन... भाजपा नेता बृज भूषण सिंह का विनेश और बजरंग पर हमला
rishikesh municipal corporation building | traffic jam in rishikesh |
ऋषिकेश नगर निगम की बिल्डिंग हाईटेक होने से जाम से मिलेगा छुटकारा