श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

चार दिन बाद बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग खुला, यात्रियों ने ली राहत की सांस

badrinath national highway | chardham yatra 2024 | badrinath national highway open |

Badrinath National Highway Open : चमोली में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग जोशीमठ चुंगीधार के पास पिछले 9 जुलाई से पहाड़ी के दरकने के बाद से बंद हो गया था। इसके बाद जोशीमठ सड़क चौड़ीकरण का कार्य कर रही कंपनी द्वारा दिन-रात कार्य कर शुक्रवार को वाहनों के लिए राजमार्ग खोल दिया गया। हालांकि, आज सुबह पैदल यातायात के साथ ही दोपहिया वाहनों के लिए मार्ग खोल दिया गया था। इसके बाद लगातार सड़क खोलने का कार्य चल रहा था। चार दिन बाद राजमार्ग खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली।

बता दें, राजमार्ग बंद होने से बदरीनाथ और हेमकुंड यात्रियों को दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा था। इसके साथ ही आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति भी ठप हो गई थी। जोशीमठ नगर के साथ आस-पास के गांवों का संपर्क मुख्य बाजार से कट गया था। हालांकि, लोग पैदल पगडंडियों के सहारे आर-पार हो रहे थे। राजमार्ग खुलने से अब यात्रियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

जिला अधिकारी हिमांशु खुराना ने बद्रीनाथ हाईवे ब्लॉक पर कहा था कि बद्रीनाथ में जोशीमठ से पहले 9 जुलाई को भारी बोल्डर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था, तब से बीआरओ की टीम मार्ग साफ करने में लगी हुई थी, लेकिन पत्थर बहुत बड़ा होने के कारण काफी प्रयास के बाद भी मार्ग नहीं खुल पा रहा था। दोनों तरफ यात्री फंसे हुए थे, इसलिए प्रशासन ने स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद से उन्हें खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई थी। इसके साथ ही जिनके पास रहने की व्यवस्था नहीं थी, उनके रहने की व्यवस्था की गई थी। भोजन के पैकेट भी बांटे गए थे।

यह भी देखें : दिल्ली में केदारनाथ मंदिर निर्माण का विरोध, सीएम धामी के खिलाफ आक्रोश

जोशीमठ के समीप बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से हजारों यात्री हेमकुंड साहिब और बदरीनाथ धाम के मार्ग पर फंस गए थे। वहीं, बीआरओ मार्ग खोलने में जुटा था। जोशीमठ में फंसे हुए यात्रियों को मार्ग बाधित होने से परेशानी हो रही थी। कुछ यात्रियों को स्वास्थ्य की समस्या थी तो उनके लिए एंबुलेंस और दवाइयों की भी व्यवस्था एनटीपीसी ने की थी।

यह भी देखें : हरीश रावत ने सीएम धामी को घेरा, बोले- सरकार का आपदा प्रबंधन तंत्र फेल


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से कल मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन