श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर की छत से टपकने लगा पानी, मुख्य पुजारी ने दी जानकारी

Ayodhya Ram Mandir

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को अभी 6 महीने भी नहीं बीते हैं। इधर पहली ही बारिश में राम मंदिर की छत टपकने लगी है। राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने इसकी जानकारी दी है। इसी साल 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। अभी भी राम मंदिर के निर्माण का कार्य चल रहा है। ऐसे में पहली ही बारिश में राम मंदिर की छत से पानी टपकने लगा और बाहर परिसर में जलभराव हो गया।

मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने दी जानकारी

राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने कहा कि मंदिर के अंदर भी पानी भर गया। पानी निकलने का कोई जगह नहीं है और पानी टपकता भी है। ऐसे में जरूरी है कि इस समस्या का समाधान सबसे पहले किया जाए। आज-कल में ही इस समस्या के समाधान को सुनिश्चित करने की जरूरत है। अगर बरसात शुरू हो जाएगी तो वहां पूजा अर्चना भी मुश्किल हो जाएगा।

अभी भी हो रही राम मंदिर का कार्य

हालांकि, राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा ने अपने बयान में कथित जल रिसाव पर कहा, “मैं अयोध्या में हूं। मैंने पहली मंजिल से बारिश के पानी को गिरते देखा है। यह स्वभाविक है क्योंकि गुरु मंडप दूसरी मंजिल के रूप में आकाश के संपर्क में है और शिखर के पूरा होने से यह बंद हो जाएगा। मैंने नाली से कुछ रिसाव भी देखा क्योंकि पहली मंजिल पर यह काम प्रगति पर है। पूरा होने पर, नाली बंद कर दी जाएगी।”

IND vs ZIM: T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हुआ एलान, इन खिलाड़ियों को मिला मौका


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा