श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

सीएम धामी ने दी खिलाड़ियों को नौकरी, जानें किसको कौन सा विभाग मिला

Uttarakhand |Uttarakhand Government | Uttarakhand Sport department | Uttarakhand Players

उत्तराखंड सरकार ने एथलेटिक्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नौकरी देनी की कवायद शुरू कर दी है। एथलेटिक्स खिलाड़ी मानसी नेगी, मान सिंह औऱ सूरज पंवार को अगल-अगल विभागों की जिम्मेदारी दी जा रही है। इन खिलाड़ियों को विभागों की ओर से पत्र भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।   

उत्तराखंड के 6 विभागों के लिए 156 पदों पर आवेदन मांगा गया है। इसमें से 31 पदों पर चयन कर लिया गया है। बता दें कि मान सिंह को खेल विभाग में उप क्रीड़ाधिकारी पद की जिम्मेदारी दी गई है। मान सिंह ने 12वें साउथ एशियन गेम्स 2016 में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं, बॉक्सर प्रियंका चौधरी की खेल विभाग में सहायक प्रशिक्षक के पद पर नियुक्ति की जा रही है। इन्होंने एसबीसी एशियन महिला चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा अल्मोड़ा की शुभांगिनी साह को भी खेल विभाग में सहायक प्रशिक्षक की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। शुभांगिनी ने कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था।

उत्तराखंड सरकार रेसर सूरज पंवार की युवा कल्याण विभाग में नियुक्ति कर रहा है। पंवार को क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी जा रहा है। सूरज ने पिछले दिनों चंडीगढ़ में नेशनल 20 किमी. वॉक रेस प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। इससे पहले भी सूरज ने यूथ ओलंपिक में रजक पदक पर अपना कब्जा जमाया था। वहीं, चमोली की मानसी नेगी को वन विभाग में दरोगा की जिम्मेदारी दी जा रही है। मानसी ने 20 किमी. वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा पिथौरागढ़ की रहने वाली शोभा कोहली की भी वन विभाग में दरोगा के पद पर नियुक्ति की गई है। अभी शोभा की सीआईएसएफ में तैनाती है। देहरादून के रहने वाले और बैडमिंटन खिलाड़ी शशांक क्षेत्री को उत्तराखंड पुलिस में तैनात किया गया है। एक और खिलाड़ी हिमांशु तिवारी को भी उत्तराखंड पुलिस में जिम्मेदारी दी जा रही है।  


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा