श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

दिल्ली-यूपी में आसमान से बरस रही आग, उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Today Heatwave Alert: मौसम विभाग के मुताबिक, आज कई राज्यों में लू चलेगी। वहीं, कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना है। पढ़ें, आज का मौसम अपडेट...
weather today heatwave alert shresth uttarakhand

Weather Update Today Heatwave Alert: देश में गर्मी का सितम जारी है । कई राज्यों में लू चल रही है। ऐसा लगता है जैसे आसमान से आग बरस रही हो। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, गर्मी का तांडव अभी जारी रहेगा। बुधवार को राजस्थान के बाड़मेर जिले में पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आइए, जानते हैं कि दिल्ली-यूपी और उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों मे कैसा रहेगा आज का मौसम…

राजस्थान में जारी रहेगी हीटवेव

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक, राजस्थान में अगले पांच दिन तक हीटवेव और तीव्र हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। यहां तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने की संभावना है। बुधवार को गंगानगर में 46.7, भिलवाड़ा में 44.9,, पिलान में 46.8, बीकानेर में 46.4, कोटा में 46.3, चितौड़गढ़ में 45.2, जोधपुर में 46.5, चुरु में 47.4, फलोदी में 47.8 और जैसलमेर में 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

इसके अलावा, हरियाणा के सिरसा में 47.7, पंजाब के भठिंडा एयरपोर्ट में 46.6, गुजरात के कांडला में 46.1, मध्य प्रदेश के रतलाम में 45, उत्तर प्रदेश के झांसी में 45, महाराष्ट्र के अकोला में 44.8, हिमाचल प्रदेश के ऊना में 43 और ओडिशा के नुआपाड़ा में 46 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर गरज और चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। राजधानी देहरादून में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री, जबकि अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के मुताबिक, पश्चिमी यूपी में आज मौसम शुष्क रहेगा और 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवा चलने की संभावना है। वहीं, पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। आज पश्चिमी यूपी के कुछ स्थानों पर लू से तीव्र लू चलने की संभावना है। राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री, जबकि अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इन जिलों में चलेगी लू

बता दें कि यूपी में इस बार गर्मी ने पिछले पांच सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। आज आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, इटावा, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, प्रयागराज, बांदा, कौशाम्बी, चित्रकूट, फतेहपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, अलीगढ़, बुलंदशहर, औरैया, हमीरपुर और जालौन में लू चलने की संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज लू चलेगी। न्यूनतम तापमान 32 डिग्री, जबकि अधिकतम तामपान 44 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। अगले 5 दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहेगी।

Vaishakh Purnima 2024: वैशाख पूर्णिमा के दिन घर पर करें सत्यनाराण पूजा, जानें महत्व

आज कहां-कहां चलेगी लू?

IMD के मुताबिक, आज से 26 मई के दौरान जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, दिल्ली, विदर्भ, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है।

आज कहां-कहां होगी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार, आज तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले 7 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

बुद्ध पूर्णिमा पर जरूर करें ये काम, हो जाएंगे मालामाल


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा