श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

दिल्ली-यूपी में लू का अलर्ट, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

Heatwave Alert: मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ेगी। इस दौरान लू भी चलेगी। वहीं, कुछ राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। पढ़ें, आज का मौसम अपडेट...
heatwave alert delhi ncr up uttarakhand weather forecast

Weather Forecast Today Heatwave Alert: देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली भी उनमें से एक है। आने वाले दिनों में यहां गर्मी का सितम और बढ़ेगा। पारा 45 डिग्री को पार कर जाएगा। आइए, जानते हैं कि दिल्ली समेत अन्य राज्यों में आने वाले दिनों में मौसम कैसा रहेगा…

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज दिल्ली के कुछ इलाकों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री, जबकि अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं, कल यानी शनिवार को लू की स्थिति रहेगी। पारा 45 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। दिन के समय तेज हवाएं भी चलेंगी।

उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आज गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। राजधानी देहरादून में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यहां दोपहर के बाद आंशिक बादल छाए रहेंगे।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के मुताबिक, यूपी में आज मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। ऐसी ही स्थिति 18 और 19 मई को भी रहेगी। राजधानी लखनऊ में आसमान साफ रहेगा। लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। यहां न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। प्रयागराज और झांसी में लू चलेगी। यहां तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, अगले 3-4 दिनों के दौरान तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने की संभावना है।

आज किन राज्यों में होगी भारी बारिश?

IMD के मुताबिक, आज से 20 मई के दौरान दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। अगले 7 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने से 12 लोगों की हुई मौत

इन राज्यों में चलेगी लू

मौसम विभाग के मुताबिक, आज से 20 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, 18 से 20 मई के दौरान पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में लू चलेगी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

uttarakhand cm vatsalya yojana
सीएम वात्सल्य योजना में फर्जीवाड़ा, अपात्र और मृतक भी ले रहे हैं लाभ
pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त