श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

परफॉर्म कर रहा रिटायर्ड फौजी अचानक स्टेज पर गिरा…Video Viral

retired soldier died | retired soldier died in indore | madhya pradesh |

Indore Retired Soldier Died : देश भर में कई घटनाएं ऐसी हुईं हैं, जिसमें कार्यक्रम के दौरान कलाकार स्टेज पर अपना रोल अदा करते हुए अचानक गिर गए और मौके पर उनकी मौत हो गई। हालांकि कार्यक्रम देखने वाले और संचालन करने वाले उनके गिरने की घटना को कार्यक्रम का एक हिस्सा मानते रहे, लेकिन जब वह कलाकार काफी देर तक नहीं उठा तो लोगों को कुछ शक हुआ और फौरन उसके पास पहुंचे। चेकअप करने पर पता चला कि उस कलाकार की मौत हो गई है। ऐसी ही एक घटना मध्य प्रदेश के इंदौर में हुई।

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शहर के एक योग केंद्र में आजोजित देशभक्ति कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर परफॉर्म कर रहे रिटायर्ड फौजी अचानक नीचे गिर गए। मौके पर मौजूद लोगों को लगा कि ये परफॉर्मेंस का हिस्सा है, लेकिन उनकी मौत हो गई थी। घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मंच पर परफॉर्म कर रहा रिटायर्ड फौजी योग से जुड़े एक प्रोग्राम में का हिस्सा था, जिनका नाम बलविंदर सिंह छाबड़ा बताया जा रहा है। घटना इंदौर की फूठी कोठी की है। परफॉर्मेंस के दौरान उन्होंने मां तुझे सलाम गीत गाया। गीत गाने के दौरान वह हाथ में तिरंगा झंडा लिए उसे झूमते हुए लहरा रहे थे। कुछ देर तक वह डांस करते रहे। अचानक परफॉर्म करते-करते ही धीरे-धीरे वह अचेत हो गए और उनके हाथ से झंडा छूट गया। वह मंच पर ही गिर गए और लोग परफॉर्मेंस समझकर तालियां बजाते रहे। मंच पर तिरंगा गिरा तो उसे एक अन्य व्यक्ति ने उठा लिया और लहराने लगा।

यहां देखें वीडियो-

दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

बताया जा रहा है कि बलविंदर सिंह छाबड़ा की मौत दिल का दौरा पड़ने की (Indore Retired Soldier Dies) वजह से हुई है, परफॉर्मेंस के दौरान जब छाबड़ा बहुत देर तक स्टेज से नहीं उठे तब लोगों को शक हुआ, जिसके बाद उन्हें सीपीआर (CPR) दिया गया। मगर इसके बाद भी वो जब नहीं उठे तब उन्हें आनन- फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- प्रज्वल रेवन्ना को 6 दिन की पुलिस हिरासत, अश्लील वीडियो बनाने वाले फोन की SIT को तलाश


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा