श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Heat Wave: बेंगलुरु में बारिश तो दिल्ली में लू, मौसम में इतना बदलाव क्यों?

Heat Wave Weather: मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। एक तरफ बेंगलुरु में बारिश हो रही है तो दिल्ली में लू चल रही है। जानें, वजह...
heat wave alert weather update today

Heat Wave Weather in India: एक तरफ दिल्ली में चिलचिलाती धूप और लू से लोग परेशान हैं तो वहीं कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बारिश से मौसम सुहावना है। मौसम में इतना बदलाव क्यों है? इसे लेकर सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (CSE) की स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। स्टडी में पाया गया कि नमी यानी ह्यूमिडिटी में लगातार हो रही वृद्धि के चलते दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद में भीषण गर्मी पड़ रही है। यह गर्मी लगातार बढ़ रही है। इसके पीछे की वजह अर्बन हीट आइजलैंड इम्पैक्ट है।

स्टडी में बताया गया कि अर्बन हीट हाई आइजलैंड प्रभाव से बिल्टअप एरिया ग्रीन कवर को कम करने के साथ गर्मी को एब्जॉर्ब्ड करते हैं और मानवीय गतिविधियों से अतिरिक्त गर्मी पैदा करते हैं। इससे शहर अधिक गर्म हो जाते हैं।

दिल्ली में क्यों चल रही लू?

स्टडी से पता चलता है कि बिल्टअप एरिया में बढ़ोतरी से दिल्ली में गर्मी बढ़ी है। जैसे-जैसे शहर का विस्तार होता गया, बिल्टअप एरिया में इजाफा होता गया है। जो बिल्टअप एरिया 2003 में 31.4 फीसदी था, वो 2022 में बढ़कर 38.2 फीसदी हो गया। इससे रात के तापमान में इजाफा हुआ है।

राजस्थान में 50 डिग्री पहुंचा पारा, उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट

दिल्ली-राजस्थान में पड़ रही सबसे ज्यादा गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में इस समय सबसे ज्यादा गर्मी पड़ रही है। ओडिशा में अप्रैल महीने में 18 तो पश्चिम बंगाल में लू के 15 मामले सामने आए। विभाग के मुताबिक, सोमवार यानी 27 मई को राजस्थान के फलोदी में तापमान करीब 50 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, उत्तर प्रदेश के झांसी में आज तापमान 48.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

मैदानी इलाकों में गर्मी का कहर जारी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

madmaheshwar dham | uttarakhand madmaheshwar dham | madmaheshwar dham new record |
पहली बार मदमहेश्वर धाम पहुंचे 7 हजार यात्री, कपाट बंद होने तक इतने श्रद्धालु कर लेंगे दर्शन
public hearing in haldwani | public hearing in uttarakhand | cm dhami |
ब्याज माफिया कर रहे परेशान तो करें शिकायत : कुमाऊं कमिश्नर
Uttarakhand Rainfall
बदरीनाथ में अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ा, अलर्ट मोड पर प्रशासन
upsc result 2024 | upsc website | result on upsc website |
UPSC Result 2024 : यूपीएससी परिणाम जारी, वेबसाइट पर ऐसे करें चेक
Transfer Of Teachers
अब सुगम से सुगम में भी होंगे शिक्षकों और कर्मचारियों के तबादले, बढ़ाई गई तिथि
brs leader k kavitha | delhi high court | delhi liquor policy scam |
BRS नेता को लगा झटका, ईडी और सीबीआई ने जमानत याचिका का किया विरोध