श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

NEET Paper Case : CBI को मिली आरोपियों की रिमांड, करेगी पूछताछ

neet paper leak case | neet paper bihar connection | uttarakhand neet paper case |

NEET Paper Leak : नीट पेपर लीक मामला इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले को लेकर राजनीति भी हो रही है। वहीं, पटना की विशेष CBI अदालत ने NEET पेपर लीक मामले के दो आरोपियों को तीन दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है। इन आरोपियों के नाम बलदेव कुमार उर्फ ​​चिंटू और मुकेश कुमार हैं। सीबीआई दोनों आरोपियों से पूछताछ करेगी। आरोपी बलदेव कुमार ने बिहार पुलिस के सामने कई खुलासे किए थे। उससे पूछताछ के दौरान कई और लोगों के नाम निकलकर सामने आए थे। वहीं, अब तक इस मामले में 13 आरोपियों को बिहार से तो 6 को झारखंड के देवघर से गिरफ्तार किया गया है।

दरअसल, सीबीआई ने मंगलवार को ही विशेष अदालत में दो अर्जी दाखिल की थीं। एक अर्जी पेपर लीक मामले में जेल में बंद आरोपियों की पेशी के लिए थी और दूसरी जेल में बंद आरोपियों की पुलिस रिमांड के लिए थी। मामले में सुनवाई करते हुए विशेष अदालत ने सीबीआई को दो आरोपियों की रिमांड सौंप दी है।

NEET-UG धांधली से जुड़ा है रवि अत्री का कनेक्शन, पहले भी लग चुका है ये आरोप

आरोपी चिंटू ने बिहार पुलिस को बताया था कि उसने पटना के खेमनी चक स्थित लर्ड एंड प्ले स्कूल में 35 छात्रों को पेपर रटवाने का काम किया था। साथ ही 10 से 12 कॉपियां वाई फाई प्रिंटर के जरिए प्रिंट कराई थीं।

बिहार के इस स्कूल को कराया गया था बुक

जांच एजेंसी का कहना है कि कहीं, पूरे पेपर लीक की घटना एक ही राज्य से तो नहीं जुड़ी है। CBI का मानना है कि पेपर लीक से संबंधित ज्यादा से ज्यादा घटना बिहार से निकलकर सामने आ रही हैं। वहीं, बिहार की स्थानीय पुलिस ने पेपर लीक मामले में चिंटू, प्रभात रंजन, संजीव मुखिया के साथ कई और लोगों को गिरफ्तार किया था। इसमें एक शख्स का नाम मनीष प्रकाश है। कहा जा रहा है कि इसी शख्स  ने अपने दोस्त आशुतोष से कहकर लर्न एंड प्ले स्कूल को परीक्षार्थियों के लिए बुक कराया था।

पेपर लीक का सरगना बिहार- CBI

जानकारी के मुताबिक, CBI ने सभी राज्यों की पुलिस से मामले से जुड़ी फाइलों को ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, पेपर लीक के मामले का मुख्य सरगना बिहार को ठहराया है, क्योंकि इसी राज्य में सबसे पहले पेपर लीक की खबर सामने आई थी। वहीं, CBI पेपर लीक से जुड़ी सभी लीकेज कॉन्सपिरेसी मॉड्यूल की जांच करेगी।

NEET मामले में सुप्रीम कोर्ट ने NTA को जारी किया नोटिस, कहा- जवाब देना होगा


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा