Modi Cabinet 3.0: नरेंद्र मोदी ने 9 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ 71 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली है। इन मंत्रियों में 6 पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। इनमें 4 बीजेपी तो एक-एक हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और जनता दल सेक्युलर से हैं। आइए, इन सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं…
राजनाथ सिंह (Modi Cabinet 3.0)
राजनाथ सिंह लखनऊ से लगातार तीसरी बार जीतकर लोकसभा पहुंचे हैं। उन्होंने इस बार सपा के रविदास मेहरोत्रा को 1 लाख 35 हजार 159 वोटों से हराया। राजनाथ यूपी के पूर्व सीएम और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे रक्षा, गृह और परिवहन मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वे 1977 में पहली बार विधायक बने थे। वे 1991 में यूपी के शिक्षा मंत्री और 1994 में राज्यसभा सदस्य चुने गए।
आदरणीय श्री @rajnathsingh जी को केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
— Sambit Patra (Modi Ka Parivar) (@sambitswaraj) June 9, 2024
आपके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए अनंत मंगलकामनाएं।#ModiAgain pic.twitter.com/YDvQvBZmle
शिवराज सिंह चौहान (Modi Cabinet 3.0)
शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। उनके नाम सबसे ज्यादा समय तक एमपी का सीएम बनने का रिकॉर्ड है। इस बार उन्होंने विदिशा से 8 लाख 21 हजार 408 वोटों से विशाल जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के प्रतापभानु शर्मा को हराया। शिवराज चार बार एमपी के सीएम और 6 बार सांसद रहे। वे 2000 से 2003 भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सचिव भी रहे।
मनोहर लाल (Manohar Lal)
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल से 2 लाख 32 हजार 577 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा को हराया। वे आरएसएस के प्रचारक रहे हैं। वे करीब 10 साल तक हरियाणा के सीएम रहे।
दिल्ली: मनोहर लाल खट्टर ने राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। pic.twitter.com/T5uxVAoOQF
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 9, 2024
सर्बानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal)
सर्बानंद सोनोवाल असम के पूर्व सीएम हैं। उन्होंने डिब्रूगढ़ सीट से 2 लाख 79 हजार 321 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने लुरिनज्योति गोगोई को हराया। वे 2012 से 2014 और 2015 से 2016 तक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे। सोनोवाल राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं। वे बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री, आयुष मंत्री और खेल और युवा मामलों के मंत्री के रूप में काम कर चुके हैं।
एच डी कुमारस्वामी (H D Kumaraswamy)
एच डी कुमारस्वामी कर्नाटक के पूर्व सीएम हैं। वे जनता दल (सेक्युलर) पार्टी से हैं। उनके पिता एच डी देवेगौड़ा प्रधानमंत्री रह चुके हैं। कुमारस्वामी ने मांड्या सीट से 2 लाख 84 हजार 620 वोटों से जीत दर्ज की। वे दो बार (2006-07, 2018-19) कर्नाटक के सीएम रह चुके हैं।
राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने @hd_kumaraswamy को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई। #OathCeremony #SwearingInCeremony #ShapathGrahan pic.twitter.com/0FFx6sA7CB
— पीआईबी हिंदी (@PIBHindi) June 9, 2024
मोदी सरकार 3.0 में कुल कितने कैबिनेट और राज्यमंत्री हैं? देखें पूरी लिस्ट
जीतनराम मांझी (Jitan Ram Manjhi)
जीतनराम मांझी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वे पहली बार केंद्र में मंत्री बने हैं। वे बिहार के सीएम रह चुके हैं। पहले वे जदयू में थे, बाद में उन्होंने अपनी खुद की पार्टी बना ली। मांझी 1980 में कांग्रेस के टिकट पर फतेहपुर विधानसभा सीट से जीतकर पहली बार विधायक बने थे। वे 1990 से लेकर 1996 तक जनता दल, 1996 से लेकर 2005 तक राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और 2005 से लेकर 2015 तक जनता दल (यूनाइटेड) में रहे। मांझी ने गया सीट से 101812 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने कुमार सर्वजीत को हराया।
दिल्ली: जीतन राम मांझी ने राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। pic.twitter.com/EGQuygPunS
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 9, 2024
Modi 3.0 Cabinet: अजय टम्टा को मोदी मंत्रिमंडल में मिली जगह, बनाए गए केंद्रीय राज्यमंत्री