श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

Modi Cabinet : पुराने साथियों के नहीं बदले मंत्रालय, जानें उनके बारे में

loksabha election 2024 | modi cabinet 3.0 | pm narendra modi |

Modi Cabinet 3.0 : नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली है। इसके साथ ही मोदी ने जवाहर लाल नेहरू की बराबरी कर ली है। पीएम मोदी के साथ 9 जून को 71 मंत्रियों ने भी शपथ ली। मोदी सरकार ने अपने पुराने मंत्रियों के मंत्रालय में कोई बदलाव नहीं किया है। पीएम ने अपने पुराने साथियों को वही मंत्रालय दिए हैं।

निर्मला सीतारमण

निर्मला सीतारमण को फिर वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनको इस पद की जिम्मेदारी दूसरी बार दी गई है।

राजनाथ सिंह 

लखनऊ से लगातार सांसद बनते आ रहे बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को एक बार फिर रक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सबसे पहले कार्यकाल में वह गृहमंत्री थे। बाद में उन्हें रक्षा मंत्री बनाया गया है।

नितिन गडकरी

मोदी 3.0 में भी नितिन गडकरी को लगातार दूसरी बार सड़क परिवहन मंत्री बनाया गया है। उनके साथ इस मंत्रालय के लिए दो राज्य मंत्री भी बनाए गए हैं। इनमें एक अजय टम्टा और दूसरे हर्ष मल्होत्रा शामिल हैं।

अमित शाह

अमित शाह को एक बार फिर देश का गृहमंत्री बनाया है। उन्हें भाजपा ने लगातार दूसरी बार यह पद दिया है।

कैबिनेट में सात महिलाओं को मिली है जगह
बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री मोदी और मंत्रिपरिषद के उनके 71 सहयोगियों को शपथ दिलाई थी। लगातार तीसरी बार बनी एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल में सात महिला मंत्रियों को जगह मिली है। प्रधानमंत्री ने पूर्व वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर एक बार फिर भरोसा दिखाया है। सीतारमण के अलावा पूर्व राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, उत्तर प्रदेश से निर्वाचित सांसद अनुप्रिया पटेल और कर्नाटक से निर्वाचित शोभा करंदलाजे को एक बार फिर मंत्रिमंडल में शामिल किया है। पहली बार मंत्री बनने वाली महिला नेताओं में 37 वर्षीय रक्षा निखिल खड़से का नाम भी शामिल है।    


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा