श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

हाथरस से शिव खोड़ी जा रही यात्रियों की बस खाई में गिरी, 22 की मौत

jammu kashmir | jammu bus accident | jammu accident | hathras |

Jammu Bus Accident : जम्‍मू-कश्‍मीर से बड़ी खबर सामने आई है। तीर्थयात्रियों से भरी एक बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस कारण 22 लोगों की मौत हो गई। जबकि 57 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कहा जा रहा है कि ये सभी यूपी के हाथरस के रहने वाले थे, जोकि जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित शिव खोड़ी जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार, जम्मू-पूंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अखनूर के टूंगी मोड़ क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में जा गिरी। भीषण सड़क हादसे ही जानकारी लगते ही मौके पर हड़कंप मच गया। इसके बाद आनन-फानन में मामले की सूचना पुलिस को दी गई। हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान चलाते हुए सभी लोगों को बाहर निकाला गया। साथ ही अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने 22 लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि 57 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

जम्मू में हुए हादसे पर राष्ट्रपति ने जताया शोक

जम्मू के अखनूर में हुए सड़क हादसे को लेकर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोगों की मौत की खबर सुनकर दुख जताया है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति उनकी गहरी संवेदनाएं है। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की हैं।

वहीं, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू के अखनूर में हुई बस दुर्घटना हृदय विदारक है। उन्होंने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘ मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे शोकाकुल परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Congress Protest in Roorkee | cm pushkar singh dhami |
कांग्रेस नेता विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे, डबल इंजन की सरकार को बताया फेल
Shahid Kapoor Mira Rajp
शाहिद कपूर पत्नी मीरा के साथ पहुंचे मसूरी, फैंस के साथ खींची फोटो
lucknow student suicide case | student suicide in lucknow |
छात्र ने कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से कूदकर किया सुसाइड, वजह स्पष्ट नहीं
Shri Ganga Sabha Investigation | Shri Ganga Sabha work |
श्री गंगा सभा के कार्यों की जांच के लिए ज्वॉइंट कमेटी गठित, डीएम को मिली थीं शिकायतें
sarkari naukri in uttarakhand
Sarkari Naukri: उत्तराखंड में 751 पदों पर होने जा रही भर्ती, इस दिन से कर सकेंगे आवेदन
Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत