श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF जवान हिरासत में, जानिए वजह

cisf female jawan arrest | bjp mp kangana ranaut | kangana ranaut | chandigarh airport |

Kangana Ranaut Slapped : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारने वाली CISF की महिला जवान को हिरासत में ले लिया गया है। कंगना ने CISF जवान पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया था। साथ ही सख्त कार्रवाई की मांग की थी। कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली महिला जवान का नाम कुलविंदर कौर बताया जा रहा है।

महिला जवान से पूछताछ जारी

ऐसा कहा जा रहा है कि सीआईएसएफ (CISF Gard Arrested Who Slapped Kangana Ranaut) की महिला जवान कंगना के किसान आंदोलन के खिलाफ बात करने को लेकर नाराज थी, जिसकी वजह से उसने उन्हें थप्पड़ मारा। वहीं, अब महिला जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साथ ही एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी की भी जांच की जा रही है।

दिल्ली के लिए रवाना हुई थीं कंगना रनौत

कंगना रनौत मंडी सीट से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद (Kangana Ranaut Slapped) आज दिल्ली जा रही थीं। इसी दौरान चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उनके साथ ये घटना हुई। एक्ट्रेस ने फ्लाइट से सोशल मीडिया पर फोटो साझा कर फैंस को बताया था कि वो संसद जा रही हैं।

यह भी पढ़ें-चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को पड़ा जोरदार थप्पड़, संसद जा रही थीं एक्ट्रेस

कंगना रनौत को मिल चुका है पद्मश्री सम्मान

बता दें, अपने 18 साल के करियर में कंगना ने चार नेशनल अवॉर्ड जीते हैं। इसके अलावा अभिनेत्री को पद्मश्री सम्मान से भी नवाजा गया है। कंगना एक प्रोडक्शन हाउस की मालकिन भी है, जिसका नाम मणिकर्णिका है। कंगना ने अपने होम प्रोडक्शन बैनर तले इमरजेंसी फिल्म का निर्माण किया है। हालांकि, चुनाव के चलते फिल्म की रिलीज डेट टाल दी गई है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से आज मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन