श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

J&K Assembly Elections 2024 Date: जम्मू-कश्मीर में कब वोट डाले जाएंगे?

Jammu and Kashmir Assembly Election Schedule: जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के खत्म होने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। लोग तीन चरण में वोट डालेंगे। वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी।
Jammu and Kashmir Assembly Election 2024 date Schedule

Jammu and Kashmir Assembly Election 2024 Date: चुनाव आयोग ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया। चुनाव तीन चरण में होंगे। पहले चरण का चुनाव 18 सितंबर को होगा, जबकि दूसरे चरण में 25 सितंबर और तीसरे चरण में 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। मतगणना 4 अक्टूबर को होगी।

जम्मू-कश्मीर में 90 सीटों पर डाले जाएंगे वोट

बता दें कि अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इस केंद्रशासित प्रदेश में कुल 90 सीटों पर चुनाव होंगे, जिनमें से जम्मू में 43 और कश्मीर में 47 सीटें हैं।

कुल 87.09 लाख मतदाता डालेंगे वोट

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बाया कि जम्मू-कश्मीर में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें से 74 सामान्य, 7 एससी और 9 एसटी सीटें हैं। यहां कुल 87.09 लाख मतदाता वोट डालेंगे, जिनमें 44.46 लाख पुरुष, 42.62 लाख महिलाएं और 20.7 लाख युवा मतदाता हैं। इनमें 3.71 लाख युवा पहली बार वोट डालेंगे। अंतिम मतदाता सूची 20 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी।

Kolkata Rape-Murder Case: IMA ने 17 अगस्त को देशव्यापी हड़ताल का किया एलान

‘लोग अपनी किस्मत खुद लिखना चाहते हैं’

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान जम्मू-कश्मीर में मतदान केंद्रों पर लगी लंबी कतारें देखने को मिलीं, जो इस बात का सबूत हैं कि लोग न केवल बदलाव चाहते हैं, बल्कि उस बदलाव का हिस्सा बनकर अपनी आवाज भी बुलंद करना चाहते हैं। उम्मीद और लोकतंत्र की यह झलक दिखाती है कि लोग तस्वीर बदलना चाहते हैं। वे अपनी किस्मत खुद लिखना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने लोकसभा चुनाव में बुलेट के बजाय बैलेट को चुना।

त्रासदी के 15 दिन बाद पैदल मार्ग से केदारनाथ धाम पहुंचे तीर्थ यात्री, प्रशासन का जताया आभार


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए