श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

UK: कंजरवेटिव पार्टी का 14 साल का दबदबा होगा खत्म? इस्तीफा देंगे सुनक

UK Elections: ब्रिटेन में कंजरवेटिव पार्टी का 14 साल का दबदबा खत्म होता नजर आ रहा है। लेबर पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही है।
UK Elections Keir Starmer Rishi Sunak: ब्रिटेन में कंजरवेटिव पार्टी का 14 साल का दबदबा होगा खत्म, क्या कहते हैं एग्जिट पोल्स?

UK Elections Exit Polls: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की कंजरवेटिव पार्टी पिछले 14 साल से सत्ता पर काबिज है। इस दौरान पांच प्रधानमंत्री बने। जब 2010 के आम चुनावों में कंजरवेटिव पार्टी को जीत मिली तो डेविड कैमरन प्रधानमंत्री बने। इसके बाद फिर 2015 में चुनाव हुए, जिसमें फिर से कैमरन की पार्टी को जीत मिली और वे पीएम बने। हालांकि, 2016 में उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। उनकी जगह टेरेसा मे प्रधानमंत्री बनीं।

50 दिन तक पीएम रहीं लिज ट्रस

टेरिसा मे तीन साल तक इस पद पर रहीं। इसके बाद 2019 में बोरिस जॉनसन पीएम बने। जॉनसन कुछ ही समय तक पीएम पद पर रह सके। उनके बाद लिज ट्रस प्रधानमंत्री बनीं। हालांकि, वे सिर्फ 50 दिन तक ही अपने पद पर रहीं। उनकी जगह ऋषि सुनक ब्रिटेन के पीएम बने।

UK Elections: लेबर पार्टी की प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी

ब्रिटेन में हुए आम चुनाव के बाद जारी एग्जिट पोल में केर स्टार्मर के नेतृत्व वाली लेबर पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करते हुए दिखाया गया है। बीबीसी-इप्सोस के मुताबिक, लेबर पार्टी को 650 सांसदों वाले हाउस ऑफ कॉमन्स में 410 सीटें मिल सकती हैं, जो कि बहुमत के लिए जरूरी 326 सीटों से अधिक है। एग्जिट पोल में कंजरवेटिव पार्टी को सिर्फ 131 सीटें मिलने की बात कही गई है।

UK Elections: ऋषि सुनक ने इस्तीफे का किया एलान

इसके अलावा, YouGov के मुताबिक, लेबर पार्टी को 431, जबकि कंजरवेटिव पार्टी को 102 सीटें मिलेंगी। यानी दोनों एग्जिट पोल में लेबर पार्टी के सत्ता में आने की संभावना व्यक्त की गई है। वहीं, हार की संभावना को देखते हुए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इस्तीफे का एलान किया है।

दुनिया का आखिरी देश… जहां गर्मियों में भी पड़ती है बर्फ, रात होती ही नहीं

UK Elections: 1906 के बाद कंजरवेटिव पार्टी को मिलेगी सबसे बुरी हार

एग्जिट पोल्स के नतीजे अगर सही साबित हुए तो यह कंजरवेटिव पार्टी की 1906 के बाद सबसे बुरी हार होगी। उस समय कंजरवेटिव पार्टी को 156 सीटों पर जीत मिली थी। इस चुनाव में लिबरल डेमोक्रेट्स पार्टी को 72 सीटें और रिफॉर्म यूके पार्टी को तीन सीटें मिलने का अनुमान है।

यूनाइटेड किंगडम कितने देशों से मिलकर बना है?

यूनाइटेड किंगडम इंग्लैंड, वेल्स, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड से मिलकर बना है। यूके में कुल 650 निर्वाचन क्षेत्र हैं। इनमें 533 सीटें इंग्लैंड, 56 सीटें स्कॉटलैंड, 40 सीटें वेल्स और 18 सीटें आयरलैंड में हैं। हालांकि, इन देशों की अपनी खुद की सरकार भी होती है।

विश्व विजेताओं की निकली विक्ट्री परेड, समंदर किनारे दिखा नीला सैलाब


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Kotdwar Road Accident news
Kotdwar Road Accident: बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत
Ind w vs nz w women's T20 World Cup match highlights
IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने भारत को 58 रनों से हराया, डिवाइन का अर्धशतक
cricketers salary | fees difference in cricketers |
भारत-पाक के क्रिकेटरों को मिलने वाली फीस में जमीन आसमान का अंतर, जानिए ऐसा क्यों ?
Additional Director visit | cm pushkar singh dhami |
अपर निदेशक ने जिला सूचना कार्यालय का किया निरीक्षण, नया भवन तलाशने का दिया निर्देश
pantnagar kisan mela | cm pushkar singh dhami |
सीएम धामी ने किसान मेले का किया उद्घाटन, कई राज्यों के किसान हुए शामिल
maa kunjapuri shaktipeeth | maa sati |
मां कुंजापुरी शक्तिपीठ का है विशेष महत्व, जानिए यहां मां सती का कौन सा अंग था गिरा