श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

पीएम मोदी रूस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित, जानिए किसके सम्मान में हुआ था शुरू

russia award | pm narendra modi | pm modi russia award |

Russia Award : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल द फर्स्ट-कॉल्ड’ से सम्मानित किया। यह रूस का सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान है। 2019 में रूस ने पीएम मोदी को इस सम्मान को देने का ऐलान किया था। यह पुरस्कार रूस और भारत के बीच एक विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी विकसित करने और दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने के पीएम मोदी के विशिष्ट योगदान के लिए दिया गया है। 1698 में जार पीटर द ग्रेट ने रूस के संरक्षक संत सेंट एंड्रयू के सम्मान में ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ को शुरू किया था।

संगीता बिजलानी का जन्मदिन आज, बॉलीवुड को दी कई हिट फिल्में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंलगवार को रूस की राजधानी मॉस्को पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के साथ भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी रूस के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने मॉस्को में रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ 22वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम के लिए खास डिनर का इंतजाम किया था, जिसकी मेजबानी उन्होंने खुद की थी।

2019 के बाद पीएम मोदी की पहली रूस यात्रा

2019 के बाद से पीएम मोदी की रूस की यह पहली और अपने तीसरे कार्यकाल की पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा है। इसके बाद रूस में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद मोदी ऑस्ट्रिया के लिए रवाना होंगे।

मोदी-पुतिन के बीच 17वीं मुलाकात

पिछले 10 वर्षों में पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ये 17वीं मुलाकात है। पुतिन और पीएम मोदी की आखिरी मुलाकात सितंबर 2022 में उज्बेकिस्तान में SCO शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी। इसके बाद पुतिन 2021 में दिल्ली आए थे। यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद ये दोनों की पहली मुलाकात है।

खालिस्तानी संगठन SFJ पर लगा बैन गृह मंत्रालय ने बढ़ाया, 2019 में किया था

पीएम मोदी ने यात्रा से पहले कही ये खास बात

पीएम मोदी ने कहा, ‘‘मैं, मेरे मित्र राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने और विभिन्न क्षेत्रीय एवं वैश्विक मामलों पर दृष्टिकोण साझा करने को लेकर आशान्वित हूं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

cm arvind kejriwal | delhi lg | delhi liquor policy |
दिल्ली के एलजी से कल मिलेंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम पद से देंगे इस्तीफा !
IND vs BAN
भारत के खिलाफ बोलता है मुश्फिकुर रहीम का बल्ला, तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड !
cm pushkar singh dhami birthday | cm pushkar singh dhami |
युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
Badrinath Highway closed | badrinath dham |
बदरीनाथ हाईवे मलबा आने से दो जगह हुआ बंद, तीर्थयात्री जाम में फंसे
Smart Prepaid Meters
CM का एलान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को बिजली में मिलेगी 4 प्रतिशत छूट
congress protest against Former Municipality President | congress protest in pauri |
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के बिगड़े बोल, कांग्रेस ने किया पुतला दहन