श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

नेपाल में ‘प्रचंड’ सरकार गिरी, अब KP Sharma Oli होंगे नए पीएम

नेपाल में Pushpa Kamal Dahal Prachanda के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद केपी शर्मा ओली ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है।
KP Sharma Oli

KP Sharma Oli : नेपाल में बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया है। पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के संसद में विश्वास मत हासिल न न करने के बाद अब पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है। ओली ने राष्ट्रपति के सामने 166 सांसदों के समर्थन होने का दावा किया है। इसमें उनकी खुद की पार्टी UML के 78 तो नेपाली कांग्रेस के 88 सांसद शामिल हैं।

KP Sharma Oli तीसरी बार बनेंगे नेपाल के पीएम

बता दे, नेपाल में पिछले 15 साल में 14 सरकारें बनी हैं। केपी शर्मा ओली के नेतृत्व में बनने वाली संभावित सरकार इस अवधि के दौरान की 14वीं सरकार होगी। ओली दो बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं। ओली इस बार नई सरकार का गठन कर लेते हैं तो यह उनका तीसरा टर्म होगा।

KP Sharma Oli को नेपाली कांग्रेस ने दिया समर्थन

केपी शर्मा ओली अब तक पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल के साथ गठबंधन में सरकार का हिस्सा थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च महीने में ही उन्होंने ‘प्रंचड’ को समर्थन दिया था। तब नेपाली कांग्रेस ने ‘प्रचंड’ की पार्टी के साथ गठबंधन से किनारा कर लिया था और नेपाली कांग्रेस ने विपक्ष में रहने का फैसला किया था। अब नेपाली कांग्रेस केपी ओली की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल के साथ सरकार का हिस्सा हो सकती है।

नेपाल में बड़ा हादसा, दो बसें नदी में बहीं; 7 भारतीयों की मौत

‘प्रचंड’ को संसद में मिले महज 63 वोट

पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ को संसद में विश्वास मत में हार का सामना करना पड़ा। सत्ता बनाए रखने के लिए 275 सदस्यीय सदन में दहल को कम से कम 138 वोटों की जरूरत थी, लेकिन मौजूद 258 सांसदों में से सिर्फ 63 ने ही उनके पक्ष में मतदान किया, जबकि 194 सांसदों ने उनके खिलाफ मतदान किया और 1 ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

सहयोगी दल को 3 बार बदलने पर भी नहीं बची सरकार

प्रधानमंत्री के रूप में अपने तीसरे कार्यकाल के दौरान पुष्प कमल दहल ने अपने मुख्य गठबंधन सहयोगी को तीन बार बदला और उन्हें पांच बार संसद में विश्वास मत हासिल करना पड़ा था। उन्होंने दिसंबर 2022 में अपने तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ लिया। उन्हें शुक्रवार को विश्वास मत में हार मिली और उन्हें पीएम पद से हाथ धोना पड़ा।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

helicopter service from kashi to ayodhya | ram mandir |
राम दर्शन के लिए काशी से अयोध्या के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, किराया तय
ankita bhandari murder | ankita bhandari second death anniversary | uttarakhand assembly building |
अंकिता भंडारी की आज दूसरी बरसी, आरोपियों को सख्त सजा न मिलने से परिजन मायूस
bigg boss 16 fame abdu roziks | bigg boss 16 | bigg boss |
Bigg Boss 16 फेम के रोजिक का टूटा रिश्ता, अपनी मंगेतर के साथ की थी सगाई
chamoli dm inspection | landslide in uttarakhand |
डीएम ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, तीर्थयात्रियों को न हो कोई असुविधा
uttarakhand premier league | negligence in local artists in uttarakhand premier league |
उत्तराखंड प्रीमियर लीग में स्थानीय कलाकारों की उपेक्षा पर जताई नाराजगी, मांगा जवाब
hindi film stree 2 | stree 2 created history |
‘स्त्री 2’ बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, जानें कितने करोड़ कमाए