श्रेष्ठ उत्तराखण्ड (ShresthUttarakhand) | Hindi News

Follow us

Follow us

Our sites:

|  Follow us on

शेख हसीना का विमान गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर उतरा, लंदन जाने की खबर

Sheikh Hasina: बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन होने पर पीएम शेख हसीना भारत पहुंचीं। शेख हसीना का विमान गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर उतरा। एयरपोर्ट पर शेख हसीना का स्वागत एयरफोर्स के अधिकारियों ने किया।
pm sheikh hasina sheikh | ghaziabad hindon airport | violence in bangladesh |

PM Sheikh Hasina Arrive Hindon Airport: बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन के बीच शेख हसीना भारत पहुंच चुकी हैं। शेख हसीना का विमान गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर उतरा। उनका विमान करीब 5:36 बजे लैंड किया। एयरपोर्ट पर शेख हसीना का स्वागत एयरफोर्स के अधिकारियों ने किया। सूत्रों के मुताबिक, हसीना यहां से लंदन के लिए रवाना हो सकती हैं।

सड़क के रास्ते ले जाया जाएगा शेख हसीना को दिल्ली

शेख हसीना को हिंडन एयरबेस पर वायुसेना के अधिकारियों ने रिसीव किया। यहां से उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाला गया है। सूत्रों से पता चला है कि उन्हें कुछ देर के लिए गाजियाबाद के गेस्ट हाउस में रखा जाएगा। इसके बाद उन्हें सड़क के रास्ते से दिल्ली ले जाया जाएगा। 

एयर इंडिया ने एक्स पर किया ट्वीट

बांग्लादेश में उभरती स्थिति को देखते हुए, हमने ढाका से आने-जाने वाली अपनी उड़ानों का निर्धारित संचालन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। हम लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं और ढाका से आने-जाने के लिए कन्फ़र्म बुकिंग वाले अपने यात्रियों को सहायता प्रदान कर रहे हैं, जिसमें पुनर्निर्धारण और रद्दीकरण शुल्क पर एक बार की छूट शामिल है। हमारे मेहमानों और चालक दल की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिक जानकारी के लिए कृपया हमारे 24/7 संपर्क केंद्र पर 011-69329333/011-69329999 पर कॉल करें।

कौन हैं शेख हसीना?

शेख हसीना का जन्म 28 सितंबर 1947 को हुआ था। शेख हसीना बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की सबसे बड़ी बेटी हैं। शेख हसीना की पूर्वी बंगाल के तुंगीपाड़ा में स्कूली पढ़ाई-लिखाई हुई। कुछ समय तक सेगुनबागीचा में भी रहीं। फिर उनका पूरा परिवार बांग्लादेश की राजधानी ढाका में रहने लगा।

ऐसे हुई राजनीति में शेख हसीना की एंट्री

शेख हसीना की शुरुआत में राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं थी। साल 1966 में जब वह ईडन महिला कॉलेज में पढ़ रही थीं, तब उनकी राजनीति में दिलचस्पी जगी। स्टूडेंट यूनियन का चुनाव लड़कर वाइस प्रेसिडेंट बनीं। इसके बाद उन्होंने अपने पिता मुजीबुर रहमान की पार्टी आवामी लीग के स्टूडेंट विंग का काम संभालने का फैसला किया।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

pm narendra modi srinagar visit | modi targets congress |
‘जम्मू-कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर...’, PM मोदी ने श्रीनगर में तीनों परिवारों पर बोला हमला
chamoli dm inspection | mahila base hospital simli |
डीएम ने महिला बेस अस्पताल की देखी व्यवस्थाएं, कमियों को तत्काल दूर करने के दिए निर्देश
cabinet minister ganesh joshi | cm pushkar singh dhami |
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक भवन का किया निरीक्षण, क्षतिग्रस्त मार्ग ठीक करने के दिए निर्देश
jp nadda | jp nadda Letter | congress | bjp |
नड्डा के पत्र से भाजपा और आरएसएस के संस्कार…कांग्रेस के नेताओं ने किया हमला
mathura train incident | goods train derailed in mathura |
मथुरा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी मालगाड़ी; कई ट्रेनें निरस्त
bjp leader mahendra bhatt | one nation one election |
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' देश के विकास में... महेंद्र भट्ट ने मोदी कैबिनेट के फैेसले को सराहा